---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

आज दुनिया होगी खत्म! घाना में समुद्र किनारे क्यों जुटे हजारों लोग? Eboh Noah की भविष्यवाणी से डरे लोग

सोचिए आपको पता चला कि आज दुनिया खत्म होने वाली और एक जगह है जहां आपकी जान बच सकती है, तो आप बिना सोचे समझे उसी दिशा में दौड़ पड़ेंगे। यही सीन आज घाना में हुआ। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

घाना में अचानक हजारों लोग समुद्र किनारे जुटने लगे। इसके लिए लोगों की लंबी लाइनें तक लग गई। वजह थी एक भविष्यवाणी। घाना में खुद को अवतार बताने वाले Eboh Noah ने भविष्यवाणी की थी कि 25 दिसंबर को दुनिया खत्म हो जाएगी। इससे बचने के लिए नोह ने एक नाव बनाई थी। उसका दावा किया था कि 25 दिसंबर को भारी बारिश और बाढ आएगी। इससे केवल उसकी नाव में ही बचा जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों की भीड़ की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार, भविष्यवाणी करने वाले शख्स का नाम एबो नोआ (Eboh Noah) है। एबो ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भगवान ने उन्हें चेतावनी दी है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन दुनिया खत्म हो जाएगी। नोआ ने दावा किया कि भगवान भारी बारिश करेंगे। इससे भीषण बाढ आएगी और दुनिया तबाह हो जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Baba Vanga predictions 2026: डराती क्यों हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां? गहराएगा पैसे-पैसे का संकट

एबो ने बाइबल में नोआ की कहानी से खुद को जोड़ा। इसके बाद एक बड़ी नाव बनाई जिसे ऑर्क ऑफ नूह नाम दिया। एबो का दावा है कि 25 दिसंबर को आने वाली भीषण तबाही से वही बच सकता है, जो उस नाव में शरण लेगा। एबो की एक दावे को सच मानकर हजारों लोग डरकर उसकी नाव में शरण लेने पहुंच गए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिसमें लोगों की भारी भीड़ नाव की तरफ जाती दिख रही है। लोगों ने एबो की नाव को पहले ही बुक तक कर लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Exclusive: खुद पर अंधा विश्वास करते हैं अक्षय खन्ना, 25 साल पहले कर दी थी 100 करोड़ी फिल्म की भविष्यवाणी

बता दें कि भविष्यवाणी का दावा करने वाला शख्स एबो ने काफी समय पहले 25 दिसंबर के बारे में कहा था। तब से वह घाना में काफी चर्चित हो गया है। एबो की सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हुई।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 25, 2025 12:55 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola