तारिक रहमान की वापसी पर क्या बोलीं पूर्व भारतीय हाई कमिश्नर रीवा गांगुली ?
पूर्व भारतीय हाई कमिश्नर रीवा गांगुली दास ने तारिक रहमान की ढाका वापसी पर कहा, 'मुझे लगता है उनकी वापसी राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. वे बहुत लंबे समय से बाहर थे, और बेगम जिया की खराब तबीयत के बावजूद उन्होंने पार्टी को बखूबी संभाला. शेख हसीना की सरकार गिरते ही हमने देखा कि तारिक जिया ने पार्टी का राजनीतिक समर्थन मजबूत कर लिया. भले ही उन्होंने ऑनलाइन और नई तकनीकों के जरिए यह किया, लेकिन पार्टी को अपने साथ रखा. ऐसे समय में जब बांग्लादेश में इतना हिंसा हो रहा है और देश विभिन्न वैचारिक मतभेदों से टुकड़ों में बंट रहा है, उनकी वापसी से राजनीतिक स्थिरता की कुछ उम्मीद जगी है. शायद वे बांग्लादेश के सेंट्रिस्ट ताकतों को एकजुट कर सकें, क्योंकि अभी मुख्य चिंता दक्षिणपंथी उभार और उनके कारनामों की है...'