पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन: लेफ्टिनेंट-जनरल समेत तीन अफसर बर्खास्त, 15 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, जानें क्यों?
Edited By Bhola Sharma

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान।
Edited By Bhola Sharma

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान।
Pakistan News: पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को एक लेफ्टिनेंट-जनरल सहित तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, तीन मेजर और सात ब्रिगेडियर समेत 15 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 102 उपद्रवियों पर आर्मी कोर्ट में मुकदमा चलाया जा रहा है। अफसरों पर पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 9 मई को लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों में तोड़फोड़ की। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी भीड़ ने हमला किया। सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अरशद शरीफ ने कहा कि सेना ने हिंसा की दो बार जांच की। उसके बाद ये कार्रवाई की है।
Inter-Services Public Relations (ISPR) Director General (DG) Maj-Gen Ahmed Sharif said that three army officers, including a lieutenant general, were sacked from their jobs as a part of the military’s “self-accountability process” into the events of May 9, when when protests…
— ANI (@ANI) June 26, 2023
मेजर जनरल अरशद शरीफ ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 9 मई की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि जो काम दुश्मन 76 साल में नहीं कर सके, वह बदमाशों और उनके मददगारों के एक समूह ने कर दिखाया।यह पाकिस्तान के लिए एक काला अध्याय है।
मेजर जनरल अरशद शरीफ ने कहा कि घटना निसंदेह पाकिस्तान के खिलाफ एक साजिश थी। हिंसा की प्लानिंग पिछले कई महीनों से बनाई जा रही थी। प्लानिंग के तहत सबसे पहले अनुकूल माहौल बनाया गया और लोगों को सेना के खिलाफ भड़काया गया। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल सभी लोगों को संविधान और कानून के तहत दंडित किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: