कीड़ों-चूहों से भरी कालकोठरी, गंदा पानी…, UN को हो रही इमरान की बीवी बुशरा की चिंता; पाकिस्तान को दी चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बेगम बुशरा बीबी लंबे समय से जेल में बंद हैं. इस दौरान उनकी सेहत को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बुशरा बीबी की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है. यूएन ने चेतावनी दी है और कहा है कि बुशरा बीबी की नजरबंदी की मौजूदा परिस्थतियां उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं.

imran khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बेगम बुशरा बीबी लंबे समय से जेल में बंद हैं. इस दौरान उनकी सेहत को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बुशरा बीबी की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है. यूएन ने चेतावनी दी है और कहा है कि बुशरा बीबी की नजरबंदी की मौजूदा परिस्थतियां उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं.

विज्ञापन

वहीं, संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत एलिस जिल एडवर्ड्स ने कहा कि हिरासत के दौरान बुशरा बीबी की सेहत, सुरक्षा और उनकी गरिमा सुनिश्चित करना पाकिस्तान की स्पष्ट जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से अपील की और कहा कि हिरासत की परिस्थितियां किसी भी सूरत में दुर्व्यवहार के दायरे में नहीं आनी चाहिए और न ही वे मौलिक मानवाधिकारों का उल्लंघन कर सकती हैं. वहीं, संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत ने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बेगर बुशरा बीबी को जिन जिन हालातों में हिरासत में रखा गया है वे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस स्थिति को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है.

चूहों वाली कालकोठरी में हैं बुशरा बीबी

वहीं, बुशरा बीबी को जिस जगह पर रखा गया है उसे लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं. जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि बुशरा बीबी को एक बेहद छोटी कोठरी में रखा गया है जिसमें रोशनदान तक नहीं है. इतना ही नहीं इस कोठरी में चूहे और कीड़ें भी हैं और ये कोठरी बेहद गंदी है.

विज्ञापन

वहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि इस कालकोठरी का तापमान सामान्य तापमान से ज्यादा गर्म है. इस कोठरी में अंधेरा रहता है क्योंकि यहां बिजली कटौती भी की जाती है. इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि बुशरा बीबी को जेल में गंदा पानी दिया जा रहा है और खाने में ज्यादा मिर्च भी और इसी कारण वह खाना खाने लायक नहीं है. जिसके चलते बुशरा बीबी का करीब 15 किलोग्राम वजन कम हो गया है.

विज्ञापन

बुशरा बीबी को नहीं है किसी से मिलने की इजाजत

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया बुशरा बीबी को अक्सर दिन में 22 घंटे से अधिक समय तक अकेला ही रखा जाता है. इस दौरान न तो उन्हें व्यायाम करने की इजाजत मिलती है न ही कुछ पढ़ने की और न ही किसी से भी मिलने की इजाजत दी जाती है.

संयुक्त राष्ट्र की विशेश दूत ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि हिरासत की स्थितियों और स्थानों का निर्धारण करते समय कैदियों की उम्र, उनका स्वास्थ्य और लिंग को भी ध्यान में रखना होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ