---विज्ञापन---

दुनिया

Egg Drop From Space: नासा के इंजीनियर का अनोखा प्रयोग, अंतरिक्ष से गिराया अंडा, टूटा या नहीं… जानने के लिए देखें मजेदार वीडियो

Egg Drop From Space: आपके हाथ से कभी न कभी कोई सामान गिरकर टूटा होगा। उदाहरण के तौर पर अंडा ले लीजिए। आप कहेंगे ऐसा तो होता ही है, लेकिन अगर अंडे को स्पेस से गिराया जाए तो क्या अंडा टूटेगा? आप सोचेंगे कि ये कैसा सवाल है, जाहिर है अंडा टूट जाएगा। खैर, ऐसा […]

Egg Drop From Space: आपके हाथ से कभी न कभी कोई सामान गिरकर टूटा होगा। उदाहरण के तौर पर अंडा ले लीजिए। आप कहेंगे ऐसा तो होता ही है, लेकिन अगर अंडे को स्पेस से गिराया जाए तो क्या अंडा टूटेगा? आप सोचेंगे कि ये कैसा सवाल है, जाहिर है अंडा टूट जाएगा। खैर, ऐसा ही एक प्रयोग नासा के एक इंजीनियर ने किया और उस पूरे प्रयोग का वीडियो बनाया और अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी किया। इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

खैर, अब आप सोच रहे होंगे कि अंतरिक्ष से अंडा गिराने पर क्या हुआ होगा, ये जानने के लिए तो आपको वीडियो देखना पड़ेगा। इस प्रयोग को करने वाले इंजीनियर का नाम मार्क रोबर है। मार्क ने ये प्रयोग नासा के अपने साथी के साथ मिलकर किया है। मार्क के ये साथी नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में काम करते हैं।

---विज्ञापन---

‘चीन को इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए’, भारत के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास पर बोला अमेरिका

कैसे किया प्रयोग

मार्क ने अपने साथी के साथ मिलकर हाई एल्टीट्यूड गुब्बारे में एक रॉकेट लगाया। फिर रॉकेट में अंडे को फंसाकर उसे अंतरिक्ष में भेजा गया और यहां से अंडे को नीचे गिराया गया। अब अंडा टूटा या नहीं, इसके लिए आपको मार्क का ये वीडियो देखना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

1 लाख फीट से ज्यादा की ऊंचाई से गिराया गया अंडा

जानकारी के मुताबिक, हाई एल्टीट्यूड गुब्बारे में लगाए गए रॉकेट को 30.5 किलोमीटर यानी एक लाख फीट से ज्यादा ऊंचाई पर ले जाया गया। खास बात ये कि ये प्रयोग एक बार में नहीं बल्कि एक से अधिक बार किया गया। कई बार मार्क और उनके साथी को असफलता हाथ लगी।

---विज्ञापन---

एलियन अटैक, जहरीले बादल, नए अविष्कार और भी बहुत कुछ; जानें 2023 के लिए बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

तीन साल में पूरा हुआ ये एक्सपेरिमेंट

आपको ये जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि मार्क और उनके साथी को इस एक्सपेरिमेंट को पूरा करने में करीब 1000 दिन यानी की तीन साल लग गए। बताया गया कि एक्सपेरिमेंट को पूरा करने के बीच कभी जीपीएस दिक्कत देता था तो कभी कोई टेक्निकल फॉल्ट आ जाता था।

---विज्ञापन---

एक्सपेरिमेंट को पूरा करने में मार्क को उस व्यक्ति की भी मदद लेनी पड़ी जिन्होंने मंगल ग्रह पर मार्स क्यूरियोसिटी की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई थी। खैर, एक्सपेरिमेंट को पूरा करने के बाद मार्क ने 25 नवंबर 2022 को YouTube पर वीडियो अपलोड किया।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 02, 2022 05:15 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola