मासूम बेटा-बेटी की कातिल मां...दोनों को कुत्ते के पट्टे से फांसी देकर मारा, पिटबुल के साथ भी किया 'गंदा' काम

Mother Murdered Son Daughter: एक महिला ने अपने 8 साल के बेटे और 4 साल की बेटी को कुत्ते के पट्टे से फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया। महिला के सबसे बड़े बेटे ने कोर्ट में अपनी मां की हरकतों का खुलासा किया कि कैसे उसकी मां ने अपने ही बच्चों के साथ क्रूरता की?

Mother Killed Childrens

हरकतों का खुलासा होने पर लिसा ने कोर्ट में माफी भी मांगी।

विज्ञापन

Mother Hanged Daughter Son: मां भगवान का दिया सबसे अनमोल तोहफा है, लेकिन वही मां अपने बच्चों का ‘काल’ भी बन सकती है। अपने ही हाथों से अपने बच्चों की जान ले सकती है, शायद ही कोई ऐसा सोच सकता हो, लेकिन ऐसी एक मां है, जिसकी क्रूरता की दास्तां उसके ही बेटे ने भरी कोर्ट में सुनाई। इतना ही वह मां के अत्याचारों की कहानी सुनाते-सुनाते फूट-फूट कर रोने लगा।

मामला ब्रिटेन का है और अपने बच्चों की कातिल मां का नाम लिसा स्नाइडर है, जो 41 साल की। उसकी शर्मसार करने वाली हरकतों का खुलासा दुनिया के सामने करने वाले बेटे का नाम ओवेन सिंडर है, जो इस समय 22 साल का है। आरोप है कि लिसा ने अपने 8 वर्षीय बेटे और 4 वर्षीय बेटी को कुत्ते के पट्टे से लटकाकर मार डाला। जब ओवेन ने कोर्ट में बोलना शुरू किया तो लिसा माफी मांगने लगी।

विज्ञापन

लिसा ने दोनों बच्चों का तहखाने में फांसी पर लटकाया

वहीं ओवेन ने कहा कि तुम मां नहीं हो सकती। तुम्हे मैं अपनी मां के रूप में नहीं देखना चाहता। तुम्हे मां कहते हुए शर्म आती है। साल 2019 में लिसा ने पेंसिल्वेनिया में अपने घर के तहखाने में अपने 8 वर्षीय बेटे कॉनर और 4 वर्षीय बेटी ब्रिनले को फांसी पर लटका दिया। दोनों बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्होंने 3 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ओवेन ने ही मामले की शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन

ओवेन ने कोर्ट को बताया कि लिसा ने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाने से पहले अपने पिटबुल कुत्ते के साथ यौन संबंध भी बनाए थे, जिसके सबूत उसके फेसबुक पेज पर फोटो के रूप में मौजूद हैं। यह देखने के बाद जब वह लिसा को तलाशते हुए तहखाने में पहुंचा तो छोटे भाई-बहन को तड़पते हुए पाया। वह उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, लेकिन वह उनकी जान नहीं बचा सका।

विज्ञापन

लिसा ने मारने का तरीका इंटरनेट पर सर्फ किया

मिरर यूएस की रिपोर्ट के अनुसार , कोरोनर ने बताया कि लिसा ने अपनी गवाही में कई दावे किए। उसने दावा किया कि कॉनर को स्कूल में तंग किया जा रहा था और वह सुसाइड करने की धमकी दे रही थी, जबकि पुलिस को इस बात के सबूत मिले कि लिसा ने बच्चों को फांसी देने से पहले इंटरनेट पर सर्फ किया था कि किसी को जान से कैसे मारना है?

आई ऑलमोस्ट गॉट अवे विद इट नामक डॉक्यूमेंट्री भी उसने देखी थी, जिसमें बच्चों को ऐसे ही मारते हुए दिखाया गया था। बच्ची के आत्महत्या के दावे पर पुलिस को संदेह हुआ और तलाश करने पर सुसाइड करने का कोई सबूत नहीं मिला। कॉनर भी शारीरिक रूप से खुद को या अपनी छोटी बहन को इस तरह का नुकसान पहुंचाने में सक्षम नहीं था। ओवेन ने यह भी कहा कि कॉनर की शारीरिक सीमाएं थीं, जिसके कारण भी वह खुद फांसी नहीं लगा सकता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ