'परमाणु संवर्धन तो जरूर करेंगे, युद्ध-शांति के लिए भी तैयार हैं', अमेरिका के साथ तनाव पर क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?

Abbas Araghchi Interview: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने परमाणु संवर्धन को लेकर इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने अमेरिका से तनाव पर खुलकर बात की है। अराघची ने एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के लेकर ईरान का रवैया और रूख दोनों के बारे में बताया।

US Iran Tension

अमेरिका और ईरान युद्ध के दरवाजे पर खड़े हैं और जंग कभी भी छिड़ सकती है।

US Iran Tension: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू के दौरान परमाणु हथियार और परमाणु संवर्धन को लेकर खुल बात की। अमेरिका के साथ तनाव और युद्ध के हालातों पर भी बेबाकी से बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ तनाव को लेकर ईरान का क्या रूख है? अराघची का कहना है कि अमेरिका के साथ तनाव का कारण इजरायल है। ईरान युद्ध और शांति दोनों स्थितियों के लिए तैयार है, लेकिन ईरान परमाणु संवर्धन करना नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इजरायल पर अमेरिका को भड़काने का आरोप लगाया

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान को लेकर अमेरिका को जो भी गलतफहमी है, इजरायल के कारण है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ लॉबिंग की है। इजरायन को ईरान और यहां के लोगों के बारे में पता ही क्या है। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास कर लिया और अमेरिका को भी भड़का दिया। इस तरह सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करके अमेरिका को अगर यह लगता है कि वह इस तरह घेराव करके ईरान से सरेंडर करवा लेगा तो भूल जाए। ऐसा कभी नहीं होगा।

अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेकने की प्रतिद्धता जताई

अराघची ने कहा कि ईरान बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन घुटने नहीं टेकेगा। अमेरिका बातचीत करके ईरान को समझे और जानें। अच्छे तरीके से पेश आए, तब अमेरिका को ईरान के बारे में पता चलेगा। ईरान युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार है। अनुभवों के आधार पर अमेरिका के साथ एग्रीमेंट करेंगे, जो फेयर, बैलेंस और बराबरी के आधार पर होगा। पिछली लड़ाई सीख लेकर ईरान की सेना बचाव के लिए इस बार ज्यादा तैयार है, लेकिन समस्या का समाधान बातचीत और डिप्लोमेसी है।

विज्ञापन

न्यूक्लियर प्रोग्राम को एनर्जी सप्लाई के लिए जरूरी कहा

अराघची से बेबाकी से कहा कि ईरान न्यूक्लिकर वेपन नहीं बना रहा, ब्लकि न्यूक्लिकयर टेक्नोलॉजी का शांतिपूर्ण तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम ऊर्जा की पूर्ति के लिए है और इसके लिए ही रहेगा। ईरान सुनिश्चित करेगी कि यह टेक्नोलॉजी शांतिपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ही इस्तेमाल हो। भविष्य में ऐसा होता रहे, इसके लिए हम चाहते हैं कि ईरान पर लगे सभी तरह के प्रतिबंधों को हटाया जाए, लेकिन यूरेनियम के शांतिपूर्ण एनरिचमेंट के धिकार को नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ