Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

जंगी जहाज ‘अब्राहम लिंकन’ को भारी नुकसान पहुंचाया, ईरान की IRGC का दावा, जानें पलटवार में क्या बोला अमेरिका?

Middle East War: ईरान ने अमेरिका के जंगी जहाज और बहरीन में नेवी बेस पर मिसाइल अटैक करके भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इस दावे को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 13, 2026 12:47
USS Abraham Lincoln
अमेरिका का जंगी जहाज अरब सागर से ईरान पर हमले का रहा है।

US-Israel Iran War Update: ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के जंगी जहाज और बहरीन में अमेरिका के नेवी बेस पर ड्रोन और मिसाइल अटैक करने का दावा किया है। अरब सागर में तैनात अमेरिकन नेवी के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप एयरक्राफ्ट USS अब्राहम लिंकन को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। लेकिन अमेरिका ने ईरान के दोनों दावों को सिरे से खारिज किया और कहा कि हमले को नाकाम कर दिया गया है, कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

‘जिंदा हैं पर कोमा में हैं और एक…’, ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

---विज्ञापन---

दोनों पक्षों का हमले जारी रखने का ऐलान

बता दें कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका-इजरायल ने टारगेट पूरे होने तक जंग जारी रखने का ऐलान किया है। ईरान ने भी अमेरिका और ट्रंप को सबक सिखाने तक हमले जारी रखने का ऐलान किया है, यानी जंग अभी कई हफ्ते चल सकती है। इस बीच IRGC ने अमेरिका के विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया, लेकिन अमेरिका ने हमले को असफल खतरा बताया।

जंगी जहाज पर ओमान के पास किया हमला

ईरान के सरकारी मीडिया हाउस ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, IRGC ने ओमान के पास जंगी जहाज पर सटीक हमला किया। ईरानी सीमा से 340 किलोमीटर दूर खड़े अमेरिका के युद्धपोत को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया है। ईरान के हमले के बाद ‘अब्राहम लिंकन’ काम भी नहीं कर रहा है। उसे पीछे हटना पड़ा है और अब वह सेफ प्लेस पर जा रहा है। ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिका के मीना सलमान नौसैनिक अड्डे पर भी ड्रोन हमले किए हैं, जिसे नेवी बेस को भारी नुकसान पहुंचा है।

---विज्ञापन---

जंग के बीच इराक में क्रैश हुआ अमेरिका का KC-135 विमान, दूसरे एयरफोर्स रिफ्यूलिंग प्लेन की सेफ लैंडिंग

अमेरिका का ईरानी जहाज ढेर करने का दावा

अमेरिकी नौसेना ने ईरान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ईरान का हमला नाकाम कर दिया गया है। नौसेना के जवानों ने विमानवाहक पोत की ओर आ रहे ईरानी जहाज को मार गिराया है। ईरानी जहाज को पहले ‘मार्क-45’ गन से चेतावनी दी गई और बाद में हेलफायर मिसाइलों से लैस हेलीकॉप्टर से हमला करके उसे गिरा दिया गया। नौसेना का जंगी जहाज पूरी तरह से सुरक्षित है और ईरानी हमले के खतरे को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया गया है। मामूली-सी खरोंच तक नहीं आई।

First published on: Mar 13, 2026 12:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.