Jammu Kashmir: जम्मू के डोडा में जोशीमठ जैसा संकट; 21 घरों में दरारें, प्रशासन ने 300 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir: जम्मू के डोडा में जोशीमठ जैसा संकट सामने आया है। यहां के मंदिर, मस्जिद, मदरसा समेत करीब 21 घरों में दरारें देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा है।

विज्ञापन

फिलहाल, डोडा प्रशासन और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक टीम डोडा में उस स्थान पर मौजूद है जहां 21 संरचनाएं धंसने की सूचना है। एसडीएम अतहर अमीन जरगर कहते हैं, “21 संरचनाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं थी। आज सुबह भी घरों के धंसने का प्रभाव उसी क्षेत्र तक सीमित है। किसी नई संरचना में नई दरारों की खबर नहीं है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

SDM बोले- नियमित रूप से की जा रही निगरानी

एसडीएम अतहर अमीन जरगर ने कहा कि उपायुक्त डोडा और उनके सीनियर अधिकारियों की टीम नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक टीम भेजी और वे अपना अध्ययन कर रहे हैं। वे अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। लोगों ने प्रभावित इलाका खाली कर दिया है।

एसडीएम ने बताया, ‘घरों के असुरक्षित होने के बाद हमने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ