Mass Shooting in Israel: लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के बीच इजराइल में आतंकी हमला हुआ है। इजराइल के बेर्शेवा बस स्टैंड पर हमलावर ने मास फायरिंग की है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। हमले को अंजाम देने वाले आतंकी को भी गोली मार दी गई है।
टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार मैगन डेविड एडोम एंबुलेंस सेवा ने बताया कि आतंकी हमले के बाद 11 लोगों को इलाज के लिए हाॅस्पिटल लाया गया है। डाॅक्टर्स ने कहा कि हमारे कई घायलों को लाया गया था, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि एक 25 साल की युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सुरक्षाबलों ने दोनों हमलावरों को किया ढेर
इजराइल की नेशनल एंबुलेंस सर्विस मैगन डेविड ऐडोम के अनुसार हमले के बाद सभी घायलों को सोरोका हाॅस्पिटल लाया गया। घायलों में एक 20 साल की लड़की भी शामिल थी। जिसकी हालत काफी गंभीर है। वहीं 20 साल के 4 लड़के भी इस हमले में घायल हुए हैं, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है।
सात दिनों में दूसरा आतंकी हमला
बता दें कि इजराइल में पिछले सात दिनों में मास फायरिंग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 1 अक्टूबर को इजराइल की राजधानी तेल अवीव में एक संदिग्ध आतंकी हमला हुआ था। इसमें कई लोग हताहत हुए थे। इस हमले में 8 लोग मारे गए थे, जबकि 7 घायल हुए थे। हमला रेलवे स्टेशन के पास येरूशलम स्ट्रीट पर हुआ था। हमले में 2 बंदूकधारी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों हमलावरों को मार दिया गया है।