आएगा चक्रवात...55 kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में 7 अक्टूबर को सूरज बादलों के साथ लुकाछिपी करेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार और यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam, IMD Alert, Weather Update

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून खत्म हो गया है, फिलहाल यहां कुछ राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को 7 से 11 अक्टूबर तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज बारिश होने की आशंका जताई है। वहीं, दिल्ली, नोएडा और फरीदबाद समेत एनसीआर में 7 अक्टूबर को अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहेंगे, यहां दिनभर सूरज बादलों से लुकाछिपी करेगा।

विज्ञापन

7 और 8 अक्टूबर को यूपी, बिहार के कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनी हुई है। जिसका असर यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि रविवार को पंजाब के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। 7 और 8 अक्टूबर को यूपी, बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

यहां 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर, केरल तट के आसपास, लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में, कर्नाटक तट के पास, दक्षिण पश्चिम खाड़ी, बंगाल के उत्तरी हिस्से और तमिलनाडु तट के पास 7 से 10 अक्टूबर के बीच 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाएं और तूफनी मौसम बने रहने के आसार हैं। इसके अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में अगले दो दिन में हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन

7 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अगले 6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा असम और मेघालय में तेज बारिश होगी। वहीं, 7 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ