दुनिया का सबसे छोटा रूबिक क्यूब, वजन सिर्फ 0.33 ग्राम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Rubik Cube News: जापान की एक कंपनी ने दुनिया का सबसे छोटा रूबिक क्यूब बनाया है। जिसका वजन सिर्फ 0.33 ग्राम है। सबसे छोटे रूबिक क्यूब को ऑनलाइन मंगाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

World Smallest Rubik Cube

World Smallest Rubik Cube

World Smallest Rubik Cube: जापान में दुनिया का सबसे छोटा रूबिक क्यूब लाॅन्च किया गया है। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा है। इसका वजन सिर्फ 0.33 ग्राम है। कुछ लोगों के लिए रूबिक क्यूब हमेशा ही एक पहेली रहा है। जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि यह ऐसा गेम है जिसमें अलग-अलग रंग के बाॅक्स होते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं दुनिया का सबसे छोटा रूबिक क्यूब कैसे बना?

विज्ञापन

जापान की एक खिलौना बनाने वाली कंपनी मेगाहाउस ने दुनिया के सबसे छोटे क्यूब का निर्माण किया है। यह इतना छोटा है कि एक नाखून के नीचे फिट हो सकता है। इसको हल करने के लिए चिमटी की जरूरत पड़ सकती है। एल्यूमिनियम से बने इस क्यूब का वजन सिर्फ 0.33 ग्राम है और ये चारों ओर से 0.19 इंच लंबा और चौड़ा है। जोकि एक सामान्य रूबिक क्यूब के आकार का लगभग एक हजारवां हिस्सा होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑर्डर कर ऑनलाइन मंगवा सकेंगे

दुनिया के सबसे छोटे क्यूब का निर्माण करने में इस जापानी कंपनी को पूरे 2 साल लगे। इतना छोटा होने के बावजूद इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। इसकी कीमत 4 लाख 39 हजार 595 रुपये है। लाॅन्चिंग के बाद दुनिया का सबसे छोटा क्यूब ऑनलाइन ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। जिसकी शिपिंग अगले साल अप्रैल तक हो सकती है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड ने अगस्त में इसको दुनिया का सबसे छोटा क्यूब घोषित कर दिया था। रूबिक क्यूब के आविष्कार को 50 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में 50वीं एनिवर्सरी पर सबसे छोटे क्यूब का लाॅन्च होना एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ