Gaza में तबाही मचाने का सबसे खतरनाक 'तूफान' Hamas का टॉय 'गैंगस्टर'; क्या बदल गया बैटल ट्रैक?

Israel Hamas War Latest Update: इजराइल हमास युद्ध को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार समुद्र में हूती समुदाय के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Israel Hamas War

Israel Hamas War

Israel Hamas War Latest Update: एक तरफ गाजा में हमास इजराइल के लिए रोज नई-नई मुश्किलें खड़ी कर रहा है। दूसरी तरफ लाल सागर में हूती ने पूरी तरह से हमलावर होकर जंग के लिए नए फ्रंट का बिगुल बजा दिया है, क्योंकि लाल सागर में हूती का आतंक बढ़ता जा रहा है। लाल सागर को अपने बारूद से खौलाने वाला हूती इजराइल के लिए नया संकट बनकर खड़ा हो गया है। ईरान की ताकत से हूती और ज्यादा मजबूत हो गया है। यही वजह कि हमास और हिजबुल्लाह के बाद अब समुद्र में हूती हमले बढ़ते जा रहे हैं।

गाजा में हमास के ट्रैप-हेडर

टॉय ट्रैप————-खिलौने में स्टिकी बम—————-खिलौना हिलाते ही विस्फोट
हाउस ट्रैप————घर में बारूदी जाल——————-दुश्मन के घुसते ही धमाका
ट्रिप वायर ट्रैप——बारूदी सुरंग बिछाना—————–ट्रिप वायर टूटते ही विस्फोट
स्पाइक बोर्ड———छत पर, जमीन में नुकीले बोर्ड—-दुश्मन के शरीर के आर-पार कीलें
ग्रेनेड ट्रैप———–ग्रेनेड से आधी पिन निकाली———-झटका लगते ही विस्फोट

इजराइल पर गाजा और लेबनान से हमले

हमास और हिजबुल्लाह इजराइल पर गाजा और लेबनान से हमले कर रहे हैं, लेकिन अब यह जंग हमास और हिजबुल्लाह बनाम इजराइल नहीं रही, बल्कि महायुद्ध भड़क गया है, क्योंकि जिसका डर था वही हुआ। जंग के मोर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार यमन में बैठे हूती विद्रोहियों ने जिस तरह का दम उठाया है, वह गाजा में छिड़ी जंग की आग को खाड़ी के यमन तक ले आया है, जहां इजराइल के पोर्ट पर अटैक ने इस युद्ध की आग में घी का काम किया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल की ओर जाने वाले एक कमर्शियल टैंकर पर जोरदार मिसाइल अटैक किया है। इसके लिए क्रूज मिसाइल का उपयोग किया।

हूती विद्रोहियों की जहाजों को लेकर चेतावनी

हूती विद्रोहियों ने बड़ी चेतावनी भी दी है और कहा कि ​इजराइल की ओर जाने वाले हर जहाज पर तब तक हमले करेंगे, जब तक कि इजराइल हमास पर हमले बंद नहीं कर देता है। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, यमन स्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल की ओर जा रहे एक कमर्शियल टैंकर पर क्रूज मिसाइल से हमला किया। इसलिए अब लाल सागर की तरफ से आने वाले जहाजों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हूती ने कुछ घंटे पहले ही धमकी दी थी कि वह लाल सागर के रास्ते इजराइल जाने वाले जहाजों को निशाना बनाए बिना नहीं छोड़ेगा।

जहाजों के समुद्र से गुजरने पर प्रतिबंध लगाया

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या साड़ी ने बताया कि यमन की सेना ने किसी भी राष्ट्रीयता की इजराइल की तरफ जाने वाले जहाजों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। जब तक कि भोजन और दवाओं के लिए गाजा पट्टी की जरूरतें पूरी नहीं हो जातीं। यह जहाज हमारी सेना का टारगेट बनते रहेंगे। लाल सागर में हूती की इस धमकी का असर भी नजर आने लगा है, क्योंकि पहले धमकी और फिर हमले ने इजराइल के लिए नई मुश्किल बढ़ा दी है। हूती के लगातार एक्शन के बाद इजराइल का तीसरा सबसे बड़ा इलियट पोर्ट पूरी तरह से खाली हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ