कौन हैं खूंखार हूती विद्रोही? Israel के खिलाफ बढ़े हमले, तीसरे World War का आगाज न कर दे यह 'फैक्टर'

Israel Hamas Houthi Rebels: इजराइल हमास युद्ध के कारण दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि युद्ध में हूती विद्रोहियों की एंट्री हो चुकी है।

Israel Hamas Houthi Rebels

Israel Hamas Houthi Rebels

विज्ञापन

Israel Hamas Latest Update: एक तरफ इजराइल और गाजा के बीच जंग रुक नहीं रही। इजराइल के लिए लगातार जंग के मोर्चे खुलते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अरब देश इजराइल के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। ऐसे में दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा चरम पर है और अगर हालात यही रहे तो फिर थर्ड वर्ल्ड वॉर को कोई रोक नहीं पाएगा, क्योंकि इजराइल और इसके आस-पास लगातार जंग के फ्रंट खुलते जा रहे हैं। पहले गाजा इजराइल बॉर्डर पर हमास से लड़ाई, फिर लेबनान इजराइल बॉर्डर पर हिजबुल्लाह से आमना सामना और अब यमन से हूतियों का अटैक बता और दिखा रहा है कि ईरान के इरादे नेक नहीं। वह इजराइल को घेरना चाहता है, जिसके बाद अब वर्ल्ड वॉर दूर नहीं, यानी साफ है कि हमास और इजराइल के बीच छिड़ा युद्ध तीसरा विश्व युद्ध कराएगा।

 

विज्ञापन

कौन हैं खूंखार हूती विद्रोही?

1990 में हुसैन बदरेद्दीन अल-हूती ने हूती विद्रोही की स्थापना की। यमन की सुन्नी सरकार में शियाओं का दमन हुआ। इसके विरोध में हूती ने सुन्नी शासन से जंग छेड़ी। 2000 के दशक में हूतियों ने अपनी सेना बनाई। हूती में यमन के शिया समुदाय के विद्रोहियों की संख्या करीब 2 लाख है। 2014 में यमन की राजधानी सना पर हूती विद्रोहियों ने कब्जा किया था। हूती विद्रोहियों को शिया देश ईरान का समर्थन प्राप्त है। अब हूतियों के निशाने पर अब इजराइल है।

लाल सागर में अगवा हुआ कार्गो शिप

अभी कुछ दिन पहले ही एक वीडिया सामने आई थी, जिसके मुताबिक हूती ने लाल सागर में एक कार्गो शिप को अगवा किया था, वह भी पूरे फिल्मी स्टाइल में और अब इसी हूती ने मिसाइल अटैक कर दिया है। लाल सागर में यमन के तट के पास एक पोत पर हमला हुआ है। यह हमला इजराइली जहाज पर हुआ है। UK नेवी ने हमले की पुष्टि की है, क्योंकि लाल सागर में अमेरिकी नेवी के साथ UK की नेवी तैनात है। यमन से हूती विद्रोही इजराइल के लिए कितनी बड़ी मुश्किल बनते जा रहे हैं। पहले मिसाइल अटैक, फिर कार्गो जहाज का हाईजैक और अब कमर्शियल टैंकर पर क्रूज मिसाइल अटैक, इसका मतलब क्या अब ऑफिशियली मान लिया जाए कि जंग में हूती की एंट्री हो चुकी है।

विज्ञापन

युद्ध फैलता जा रहा है मिडिल ईस्ट में

हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी अभी नहीं ली है, लेकिन विद्रोही सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या साड़ी ने कहा कि आने वाले घंटों में उनकी ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा की जाएगी, क्योंकि 7 अक्टूबर को जब से इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हुई है, तभी से हूती विद्रोही भी सक्रिय है और हमले करके इजराइल को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यह हूती विद्रोही शिपिंग लेन पर हमले करने के साथ इजराइल पर रॉकेट दाग रहे हैं, इस कारण यह कहा जा सकता है कि इजराइल हमास का यह युद्ध मिडिल ईस्ट में फैलता जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ