ईरान ने मध्य पूर्व के उन देशों में रविवार को भी मिसाइलें दागीं, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. रविवार को दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा में लोगो को नए विस्फोटों की आवाज सुनाई दी. न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि उसके संवाददाताओं ने दुबई में कई धमाकों की आवाज़ सुनी, जबकि अबू धाबी के निवासियों ने भी तेज धमाकों की जानकारी दी. मनामा में सायरन बजने लगे, जहां संवाददाताओं ने एक विस्फोट सुना, जबकि कतर की राजधानी दोहा में एक पत्रकार ने हल्की धमाके की आवाज सुनी.
वीडियो में एक होटल को ईरानी हमले की चपेट में आते दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें : पहले पाकिस्तान, अब ईरान में खुली चीन की पोल! US और इजरायल के सामने फ्लॉप रहा ड्रैगन का HQ-9B
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से लगातार दूसरे दिन विस्फोटों की खबरें आ रही हैं. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के आर. चौधरी ने कहा कि हम हर कुछ घंटों में विस्फोट सुन रहे हैं.
ईरान ने भी रविवार को दावा किया कि एक तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश के दौरान हमले का शिकार होकर हो गया. टीवी पर समुद्र में जलते हुए टैंकर से भारी काला धुआं निकलते हुए फुटेज दिखाए गए.
यह भी पढ़ें : कौन हैं अलीरेजा अराफी, जो संभालेंगे ईरान? जानिए- कैसे बने थे खामेनेई के सबसे भरोसेमंद
जलडमरूमध्य के जरिए दुनिया के समुद्री तेल का एक चौथाई और LNG का पांचवां हिस्सा जाता है. ईरानी सेना ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अमेरिकी और इजरायली हमलों के वजह से यह अहम जलमार्ग असुरक्षित है और इसलिए जहाजों के लिए बंद कर दिया गया है.