आग लगते ही जल गया जापान एयरलाइंस का विमान, सभी 367 यात्री सुरक्षित, लोग इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे

Japanese Airlines Plane Fire: जापान में एक विमान में भीषण आग लग गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। लोग इसे एक चमत्कार मान रहे हैं।

japan airlines fire broke out in Haneda airport

Japan में विमान में लगी भीषण आग, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित

Japan Airlines plane fire: टोक्यो-हानेडा हवाईअड्डे पर मंगलवार को जापान एयरलाइंस के विमान में टक्कर के बाद आग लग गई। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे। बता दें कि विमान में कुल 367 यात्री और 12 चालक दल सवार थे। किसी को जरा-सा भी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, दूसरे विमान में सवार यात्रियों में से पांच लोगों की मौत हो गई। विमान से सुरक्षित बचे एक यात्री ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। हमें टर्मिनल पर ले जाया जा रहा है। टोकया हानेडा एयरपोर्ट के स्टाफ कर्मियों ने यात्रियों को तुरंत बाहर निकालने में जाे फुर्ती दिखाई, वो काबिलेतारीफ थी।

विज्ञापन

वहीं, दूसरे विमान में सवार यात्री ने विमान के बाहर आग की लपटों को अपने कैमरे में कैद किया है, जो भयानक लग रही थीं। वीडियो में खिड़की से आग की चमक और विमान के नीचे धुआं निकलता हुआ दिखा रहा है। एक यात्री ने एक्स पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उसने लिखा- मुझे लगा कि मैं मरने जा रहा हूं।

विज्ञापन

इसके बाद कई और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में, केबिन के अंदर धुआं निकलता दिखाई दे रहा है, वहीं एक यात्री अपने मास्क में छिपकर रहने का प्रयास कर रहा है, और फ्लायर्स भी परेशान हैं।

विज्ञापन

हादसे में पांच लोगों की मौत

घटना के बाद सभी यात्री और चालक सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं, लेकिन घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने घटना की जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ