---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

डॉक्टर की एक चूक से मरीज की मौत; जानें महिला की सर्जरी कहां हुई और कैसे गई उसकी जान?

Cosmetic Surgery And Doctor Killed Patient: कॉस्मेटिक सर्जरी करते समय डॉक्टर से हुई एक चूक से महिला की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई। डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Doctor Mistake Killed Female Patient: सर्जरी करते समय डॉक्टर से एक चूक हो गई और उसके मरीज की मौत हो गई। मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मामला अमेरिका का है और मरने वाली महिला ब्राजील की रहने वाली थी, जो अपने नितंबों (कूल्हों) का साइज बढ़ाना चाहती थी। इसके लिए अमेरिका में एक कॉस्मेटिक सर्जरी काफी लोकप्रिय है, जिसे महिलाएं काफी प्राथमिकता देती हैं, वह भी सर्जरी को कराने के साइड इफेक्ट्स को इग्नोर करके।

ब्राजील की महिला ने भी यह सर्जरी कराई और इस दौरान उसके शरीर में किए गए छेदों के कारण उसकी मौत हो गई। महिला का ऑपरेशन फ्लोरिडा शहर में हुआ था। सर्जरी करने वाले डॉक्टर का नाम ऑरलैंडो निवासी क्रिस्टोफर एआर वॉकर है, जिसके खिलाफ मृतका के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई और कोर्ट ने डॉक्टर का लाइसेंस छीनने के आदेश दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:हे भगवान! नौकरी से इतनी नफरत…जानें गुजरात के शख्स ने क्यों काटीं अपने ही हाथ की 4 उंगलियां?

आरोपी डॉक्टर प्रमाणित प्लास्टिक सर्जन नहीं था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने शरीर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सर्जरी कराई। इस कॉस्मेटिक सर्जरी में शरीर के अन्य हिस्सों से वसा को निकालकर उसे नितंबों में इंजेक्ट किया जाता है। फरवरी 2021 में महिला का ऑपरेशन हुआ था। उसके पेट और पीठ का लिपोसक्शन किया गया था, जिसमें वसा को उसके ग्लूटियल पार्ट में ट्रांसफर किया गया था।

---विज्ञापन---

मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया कि डॉक्टर वॉकर ने महिला के पेट की मांसपेशियों को बार-बार क्रॉस किया। उसके कई अंगों और धमनियों को छेद दिया। परिणामस्वरूप महिला का खून बहा और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी जान चली गई। आरोप लगाया गया कि डॉक्टर वॉकर एजुकेशन, ट्रेनिंग और एक्सपीरियंस में कच्चा था। वह लिपोसक्शन करने में सक्षम नहीं था। जांच में पता चला कि वॉकर एक डॉक्टर तो था, लेकिन वह प्रमाणित प्लास्टिक सर्जन नहीं था।

यह भी पढ़ें:OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत

---विज्ञापन---

मेडिकल बोर्ड ने रद्द किया डॉक्टर का लाइसेंस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला पुलिस-कोर्ट तक पहुंचा तो फ्लोरिडा बोर्ड ऑफ मेडिसिन ने भी केस में दखल दिया। डॉक्टर वॉकर फ्लोरिडा बोर्ड ऑफ मेडिसिन के सामने पेश हुए, जिसने मामला जानने के लिए डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया। बोर्ड ने मीडिया को बताया कि सभी कॉस्मेटिक सर्जरी में BBL सर्जरी से मृत्यु दर सबसे अधिक है।

इंजेक्ट की गई वसा फेफड़ों की नसों में रक्त प्रवाह को बाधित कर सकती है, जो घातक हो सकती है। इसके अन्य जोखिमों में त्वचा संक्रमण और गांठें पड़ना शामिल है। सितंबर 2024 में 33 वर्षीय एलिस वेब ब्रिटेन के एक क्लिनिक में लिक्विड BBL सर्जरी के बाद मरने वाली पहली मरीज बनीं। एलिस की पार्टनर ने पुलिस को शिकायत दी और सर्जरी के खिलाफ अभियान छेड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:भीषण युद्ध मचाएंगे तबाही! धरती-दुनिया का होगा अंत…2025 के लिए Baba Vanga की डराने वाली भविष्यवाणियां

First published on: Dec 15, 2024 10:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola