ईरान की वायरल लड़की पर आया कोर्ट का अहम फैसला, जानें सजा मिली या नहीं?

Iran Girl Ahoo Daryaei Case Verdict: ईरान की तेहरान यूनिवर्सिटी में सड़कों पर अर्धनग्न हालत में घूमती मिली लड़की पर कोर्ट का फैसला आ गया है। नवंबर महीने में उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Ahoo Daryaei

Ahoo Daryaei

Iran Court Verdict On The Viral Girl: अंडरगारमेंट्स पहनकर तेहरान यूनिवर्सिटी की सड़कों पर घूमने वाली ईरानी लड़की पर कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया है। उसके खिलाफ न कोई आरोप लगाया गया है और न ही केस दर्ज किया गया। लड़की को मानसिक रूप से बीमार मानकर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। साथ ही कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ड्रेस कोड के विरोध में कपड़े उतारने वाले किसी भी छात्र पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

कोर्ट के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मेडिकल टेस्ट में लड़की मानसिक रूप से बीमार मिली। उसके परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने भी उसके मेंटली डिस्टर्ब होने की बात कही थी। इसलिए हिजाब पहनने के लिए कहने पर वह चिढ़ गई और उसने अपने कपड़े उतार दिए। उसकी इस हरकत के लिए परिजनों ने कोर्ट से माफी भी मांगी।

विज्ञापन

नवंबर में वायरल हुए थे फोटो और वीडियो

मीडिया रिपार्ट के अनुसार, नवंबर महीने की शुरुआत में ईरान की एक लड़की अहौ दारयाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीउियो में वह तेहरान के इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में बैठी नजर आई। उसे सड़कों पर चलते हुए भी देखा गया, लेकिन इस वीडियो में अलग बात यह थी कि अहो ने सिर्फ अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे। लोगों ने उसे घर जाने को कहा, लेकिन उसने कहा कि उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन

अगर वह इसके खिलाफ आवाज उठाकर बुरी बनती है या उसे मार दिया जाता है तो वह उसे मंजूर होगा। मिसाल न सही कम से काम आग तो सुलगेगी। अहो के इस कदम की दुनियाभर में चर्चा हुई। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान में महिलाओं के लिए गर्दन-सिर ढंकना तथा शालीन कपड़े पहनना अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन अहो ने इसका विरोध किया तो ईरान की मोरल पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और उसे जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन

ईरान की मंत्री ने की थी ‘वेश्यावृत्ति’ से तुलना

ईरान के विज्ञान मंत्री होसैन सिमाई ने अहो की हरकता को अनैतिक और अप्रचलित बताया था और कहा था कि उसे विश्वविद्यालय से निष्कासित नहीं किया गया है। जिन लोगों ने अहो के वीडियो को वायरल किया, उन्होंने वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दिया, जबकि ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे न तो नैतिक रूप से और न ही धार्मिक रूप से उचित हैं।

लंदन स्थित मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि महिला को सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अनिवार्य बुर्का पहनने के दुरुपयोग के विरोध में अपने कपड़े उतारने के बाद हिंसक तरीके से गिरफ्तार किया गया था। वहीं ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने अहो की गिरफ्तारी और घटना का इस्लामी ड्रेस कोड से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया। उन्होंने कहा, वास्तव में मुद्दा कुछ और था। फिर चाहे कुछ भी हो, इस स्तर की नग्नता कहीं भी स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ