---विज्ञापन---

देश angle-right

PM मोदी के मुरीद हुए गुयाना के राष्ट्रपति, जानें प्रधानमंत्री की Guyana यात्रा के अपडेट्स

Guyana President Praised Indian PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैरेबियाई देश गुयाना की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां के राष्ट्रपति उनके मुरीद बन गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को विश्व चैम्पियन बताते हुए उनके गुयाना आने पर आभार जताया। आइए उनकी इस यात्रा के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

PM Narendra Modi Guyana Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैरेबियाई देश गुयाना की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं। वे ब्राजील में G20 समिट जॉइन करने के बाद गुयाना पहुंचे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 56 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने गुयाना की यात्रा की है। इससे पहले साल 1968 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गुयाना की यात्रा पर गई थी।

यही कारण रहा कि जब प्रधानमंत्री गुयाना पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति इरफान अली के साथ प्रधानमंत्री मार्क एंथनी फिलिप्स और उनकी पूरी कैबिनेट मौजूद रही। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बतौर यादगार जार्जटाउन शहर की चाबी भेंट की गई। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत हुआ और उन्होंने गुयाना में रहने वाले प्रवासी भारतीयों से भी बात की।

---विज्ञापन---

 

द्विपक्षीय वार्ता में PM मोदी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के बीच बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच 5 बड़े समझौते हुए। वहीं वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों का संबोधन हुआ। अपने संबोधन में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। गुयाना आने के लिए उनका आभार जताया और उन्हें दुनियाभर के नेताओं का चैम्पियन बताया।

---विज्ञापन---

इरफान अली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का गुआना आने के लिए बहुत-बहुत आभार। यह गुयाना के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी, दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक भारत देश के प्रधानमंत्री गुयाना की यात्रा पर आए हैं। उन्होंने पूरी दुनिया का नेतृत्व करके वैश्विक विकार में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सबसे खास बात यह है कि वे सभी देशों को साथ लेकर चल रहे हैं। उनकी यात्रा गुयाना के लिए कई मायनों में प्रासंगिक है। आज पूरी दुनिया की नजर गुयाना पर है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

गुयाना के लिए प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प

द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में गुयाना के लिए कुछ संकल्प लिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत गुयाना में रहने वाले लोगों को उनके कौशल विकास में सहयोग करता आया है और आगे भी यह सहयोग देते रहेंगे। भारत गुयाना की सेना को ट्रेनिंग से जड़ी मदद करता रहेगा। गुयाना के युवाओं की स्कॉलरशिप स्कीम भी जारी रहेगी। भारत ने साल 2023 में गुयाना को लिए मिलेट्स भिजवाए थे। भारत अब गुयाना को खेती करने में मदद करेगा। भारत ने गुयाना में जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला लिया है। एग्रीकल्चर सेक्टर में गुयाना को मदद करने के लिए दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

First published on: Nov 21, 2024 08:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola