---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: भारतीय के प्यार में पागल पाकिस्तानी रोते हुए बोली- क्या करुं, मेंटली परेशान हूं

Pakistani Girl Video Viral: पाकिस्तान की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे अब तक लाखों व्यूज लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें पढ़कर भी खूब मजा आएगा।

---विज्ञापन---

Pakistani Girl Video Goes Viral: भारतीय लड़कों और पाकिस्तानी लड़कियों की प्रेम कहानियां सुनी होंगी। पाकिस्तानी लड़कों और भारतीय लड़कियों की शादियां भी देखी होंगी। सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान से जुड़े कई प्रकार के वीडियो देखे होंगे। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि पाकिस्तान की मशहूर कंटेंट क्रिएटर आयमेन साजिद का है, जो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो चुका है कि उसे 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लाइक-शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो में आयमेन रोते हुए, अपने दिल क हाल बयां करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में वे अपनी प्रेम कहानी के बारे में लोगों को बता रही हैं।

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Aymen sajid (@aymensajid2)

---विज्ञापन---

वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि आयमेन साजिद मेंटली परेशान हैं। वे रोती नजर आती हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि वे अपने घर की छत पर बैठी हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं और उन्होंने अपना माथा पकड़ा हुआ है। वे काफी परेशान और उलझन में हैं। इस वीडियो में वे एक भारतीय लड़के का जिक्र करते हुए रोती हैं।

फिर हताश निराश होकर दीवार के सहारे लगकर बैठ जाती हैं। इस वीडियो को अपलोड करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि क्या करुं? उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वहीं कुछ लोग आयमेन साजदि के इस वीडियो को सीरियसली लेकर अपनी राय दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो करार देकर इसके मजे ले रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Video: टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट; झटके से 8000 फीट नीचे आई, देखें विमान में कैसे मची चीख पुकार?

वीडियो पर यूजर्स के मिलेजुले रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयमेन के वीडियो पर यजर्स के मिले जुले रिएक्शन आए हैं। कुछ यूजर्स ने आयमेन को दिलासा दिया तो कुछ ने उसका मजाक उड़ाया। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि बस कर पगली, अब रुलाएगी क्या। एक कमेंट में दोनों देशों के बीच मतभेद का जिक्र किया गया। कमेंट किया गया कि आयमेन की लव स्टोरी पूरी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी दोनों को अलग कर देगी। एक यूजर ने लिखा कि आयमेन को सरहद की दीवारें तोड़कर भारत आना चाहिए और अपने प्रेमी से शादी कर रलेनी चाहिए। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि आ जाओ, मेरी फैमिली तैयार है शादी करने को। बता दें कि आयमेन सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए इस तरह के वीडियो बनाती रही है।

यह भी पढ़ें:Video: नर्सों के साथ अफसर के ठुमके देख डिप्टी CM भड़के; मुश्किल में फंसे वाराणसी के CMS

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2024 11:42 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola