Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Indonesia Firing: बाली में हुई फायरिंग, दो विदेशी नागरिकों लगी गोली

इंडोनेशिया के बाली में दो विदेशी नागरिकों को गोली मारी गई है। हमलावर हेलमेट पहनकर पहुंचे थे। पुलिस दोनों हमलवारों की तलाश में जुटी हुई है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 14, 2025 22:16
Bali Firing
बाली में फायरिंग का घटना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

इंडोनेशिया के बाली में फायरिंग की खबर सामने आ रही है। दो विदेशी नागरिकों को गोली लगी है। दोनों नागरिक ऑस्ट्रेलिया के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इंडोनेशिया के बाली में शनिवार आधी रात के बाद गोलीबारी की घटना हुई। इसमें एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि अन्य ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति घायल हो गया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाली पुलिस इस गोलीबारी की घटना में शामिल दो लोगों की तलाश कर रही है। घटना बाडुंग रीजेंसी के एक विला में हुई है। दो ऑस्ट्रेलियाई बंदूकधारियों की तलाश में शनिवार को अधिकारी जुटे हुए हैं।

---विज्ञापन---

दो घायल हुए, दोनों मेलबर्न के रहने वाले

बता दें कि बाडुंग जिले के मुंगगु बीच के पास विला कासा संतिस्या में शुक्रवार को आधी रात के बाद हुई गोलीबारी में मेलबर्न के 32 साल के जिवान राडमैनोविच की मौत हो गई। घटना को लेकर बाडुंग पुलिस प्रमुख आरिफ बटुबारा ने बताया कि दूसरे पीड़ित की भी पिटाई की गई, जो 34 साल का है और मेलबर्न का ही रहने वाला है।

घटना के वक्त विला में मौजूद थे 5 ,मेहमान

AP के अनुसार, हम अभी तक मकसद का पता नहीं लगा पाए हैं, जांच चल रही है। दोनों ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, जब गोलीबारी हुई, तब विला में कुल 5 मेहमान थे। दोनों पीड़ितों की पत्नियां और एक अन्य विदेशी पर्यटक भी वहां मौजूद थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दुबई में 67 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4000 लोगों की बचाई गई जान

पुलिस ने बताया कि रैडमैनोविच को बाथरूम में गोली मारी गई, जहां पुलिस को 17 गोलियों के खोखे और दो गोली बरामद हुई है। विला में मौजूद लोगों ने बताया कि घटना में दो बंदूकधारी शामिल थे। उसमें से एक नारंगी जैकेट और हेलमेट पहना हुआ था। दूसरे ने हरे रंग की जैकेट, काला मास्क लगाने के साथ ही हेलमेट पहना हुआ था। दोनों हमलावर बाइक से विला तक पहुंचे थे।

First published on: Jun 14, 2025 03:07 PM