भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों पर भड़का श्रीलंका, कहा- बिना सबूत आरोप लगाना पीएम ट्रूडो की पुरानी आदत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

India Canada Tension : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारतीय एजेंटों के हाथ के होने के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के दावे के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव चरम पर है। वहीं कनाडाई सरकार और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अब तक इस मामले में भारत के सामने कोई सबूत नहीं पेश कर पाए हैं।
लिहाजा धीरे-धीरे दुनिया के सामने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पोल खुलने लगी है। भारत पर झूठा आरोप लगाने को लेकर कई देशों ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को लताड़ लगाया है। इसकी कड़ी में श्रीलंका ने भी कनाडाई प्रधानमंत्री के भारत पर लगाए गए आरोपों की कड़ी आलोचना की है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्री के बाद अब श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने भी कनाडा की आलोचना की है। श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कहा है कि कनाडा कुछ आतंकियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन गया है और कनाडाई सरकार उनकी मदद कर रही है।
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने आगे कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो का बिना किसी सबूत के किसी देश पर आपत्ति और अपमानजनक आरोप लगाना पुरानी आदत है। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो श्रीलंका के खिलाफ भ्रामक और आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। इससे पहले कनाडा ने कहा थी कि श्रीलंका में भयानक नरसंहार हुआ था, जो पीएम ट्रूडो सरासर झूठा बयान था। जबकि सभी जानते हैं कि श्रीलंका में कोई नरसंहार नहीं हुआ।
वहीं भारत में निवर्तमान श्रीलंकाई उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने भी भारत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के कारण श्रीलंका को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है।
आपको बता दें कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर 18 जून को कनाडा के सरे में गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। इसके करीब तीन महीने बाद 18 सितंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अचानक इस हत्या मामले में भारतीय एजेंसियों के हाथ होने का आरोप लगा दिया। जस्टिन ट्रूडो के इस आरोप के बाद से भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि कनाडा की ओर से निज्जर हत्या के संबंध में कोई जानकारी अब तक साझा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- भारत के साथ संबंधों पर कनाडा के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा- आप हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: