---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर वोटिंग में भारत अनुपस्थित, लेकिन युद्ध पर जताई चिंता

United Nations: भारत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में अनुपस्थित रहा। वहीं, इसके बाद भारत ने यूक्रेन-रूस युद्ध की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को कहा कि भारत ने लगातार इस बात की वकालत की है कि मानवीय […]

---विज्ञापन---

United Nations: भारत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में अनुपस्थित रहा। वहीं, इसके बाद भारत ने यूक्रेन-रूस युद्ध की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को कहा कि भारत ने लगातार इस बात की वकालत की है कि मानवीय कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध को बढ़ाना किसी के भी हित में नहीं है। बल्कि युद्ध का एकमात्र उपाय है बातचीत।

अभी पढ़ें Russia-Ukraine War: यूक्रेनी लड़की शूट कर रही थी… तभी ऊपर से आ गिरी मिसाइल, Video देख सहम जाएंगे आप

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कंबोज ने कहा कि भारत लगातार कहता है कि शत्रुता को तत्काल समाप्त कर बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने के सभी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जिस वैश्विक व्यवस्था की सदस्यता लेता है वह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है।

---विज्ञापन---

आगे कंबोज ने कहा कि भारत युद्ध के बीच तनाव कम करने के उद्देश्य से ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। यूक्रेन में संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर बड़ी क्षति हुई है। विकासशील देश ईंधन, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति बड़े स्तर पर प्रभावित हुई है। जिसके चलते यह जरूरी हो जाता है कि वैश्विक दक्षिण की आवाज सुनी जाए और उनकी वैध चिंताओं पर गौर किया जाए।

अभी पढ़ें बेवजह यूक्रेन की यात्रा न करें भारतीय, संघर्ष बढ़ने पर कीव में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी

---विज्ञापन---

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव को तोड़ रहा है। आज, बड़े और छोटे हर क्षेत्र के राष्ट्र, विभिन्न विचारधाराओं और सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले दुनिया के अधिकांश देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का बचाव करने के पक्ष में मतदान किया और यूक्रेन के क्षेत्र को रूसी सेना द्वारा जबरन अपने साथ मिलाने के उसके अवैध प्रयास की निंदा की।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 13, 2022 06:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola