शौक अगर हद से बढ़ जाए तो परेशानी बन जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में एक महिला के साथ जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपना दुखड़ा रोया। महिला ने बताया कि उसके पति की प्रो रेसलिंग के प्रति दीवानगी अब उनके रिश्ते को नुकसान पहुंचा रही है। कभी-कभी का मनोरंजन अब दिन-रात का सिरदर्द बन चुका है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
पति की कुश्ती के लिए दीवानगी
26 साल की महिला ने बताया कि उसका 33 साल का पति कभी-कभार रेसलिंग देखता था, लेकिन अब हर लाइव इवेंट पर टीवी से चिपक जाता है। वह घंटों कुश्ती के शो देखता है और टीवी के सामने चिल्लाता है जैसे वह खुद भी भीड़ का हिस्सा हो। महिला ने कहा कि पति उससे भी जबरदस्ती रेसलरों के नारे बुलवाने की जिद करता है।
घर का माहौल भी बिगड़ा
महिला के मुताबिक, अगर वह पति की बातें नहीं मानती तो वह गुस्सा हो जाता है। WrestleMania वीकेंड पर तो हद ही हो गई जब पति ने उसे “फाइनल बॉस” कहने को कहा। जब उसने हंसी में टाल दिया तो पति ने उस पर प्यार और सपोर्ट की कमी का आरोप लगा दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस भी हो गई।
जेब पर भी पड़ रहा असर
रेसलिंग के इस जुनून का असर केवल समय पर ही नहीं बल्कि पैसों पर भी पड़ रहा है। महिला ने बताया कि पति टी-शर्ट्स, कैप्स, एक्शन फिगर्स और नकली चैंपियनशिप बेल्ट्स पर खूब पैसे लुटा रहा है। अब तो उन्होंने आने वाले शो के टिकट भी खरीद लिए हैं जहां महिला का जाने का बिल्कुल मन नहीं है।
निजी जिंदगी भी प्रभावित
महिला ने यह भी बताया कि पति अब उनके निजी रिश्ते में भी रेसलिंग के किरदारों की एक्टिंग करवाना चाहता है जिससे वह काफी असहज महसूस करती है। WrestleMania के बाद जब उसके पसंदीदा रेसलर हार गया तो पति कई दिन तक चुप और उदास रहा जिसे महिला ने “थोड़ा सुकून भरा” बताया।
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
महिला के इस पोस्ट पर Reddit यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “लगता है कोई अपने ट्राइबल चीफ का सम्मान नहीं कर रहा।” वहीं किसी ने सलाह दी कि महिला को गंभीरता से अपने रिश्ते के भविष्य पर विचार करना चाहिए।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
20 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
2 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
18 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
19 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
22 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines