Palestinian Militant In Gaza
विज्ञापन

हमास ने 7 अक्टूबर के हमले को बताया जरूरी! क्या कहती है आतंकी संगठन की पहली पब्लिक रिपोर्ट?

Hamas Says 7 October Attack Was Necessary Step: हमास ने पहली बार कोई सार्वजनिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने इजराइल पर अपने हमलों को सही ठहराने की कोशिश की है।

Hamas Says 7 October Attack Was Necessary Step : इजराइल के साथ युद्ध में फंसे हमास ने रविवार को पहली बार इसे लेकर एक सार्वजनिक रिपोर्ट जारी की है। इनमें हमास ने कहा है कि 7 अक्टूबर को इजराइल पर किया गया हमला ‘जरूरी’ कदम था।

16 पन्नों की इस रिपोर्ट में हमास ने अपने उन हमलों को सही ठहराने की कोशिश की है जो उसने गाजा सीमा के जरिए इजराइल में आकर किए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इन हमलों में लगभग 1140 लोगों की मौत हो गई थी। जान गंवाने वालों में अधिकतर सामान्य नागरिक थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/KazakhstanFree/status/1749090262742155676

हालांकि, अंग्रेजी और अरबी भाषा में जारी हुई इस रिपोर्ट में हमास ने यह भी कहा है कि इस हमले में कुछ गलतियां हुईं। हमास के अनुसार ये गलतियां इजराइली सुरक्षा और सैन्य व्यवस्था के ढह जाने और गाजा के सीमावर्ती इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बनने से हुईं।

इजराइल की साजिशों का जवाब दिया

हमास का कहना है कि ये हमले जरूरी थे। फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली साजिशों के जवाब में यह एक सामान्य प्रतिक्रिया थी। बता दें कि इस हमले के दौरान हमास ने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इनमें से 27 लोगों की हत्या कर दिए जाने की आशंका है।

विज्ञापन

गाजा में आक्रामकता बंद करे इजराइल

वहीं, हमास के नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजराइल की ओर से की जा रही लगातार बमबारी ने गाजा में अब तक कम से कम 25,105 लोगों की जान ले ली है। साथ ही हमास ने इजराइल से गाजा में उसके आक्रामक रुख पर तुरंत रोक लगाने के लिए भी कहा है।

अपना फैसला ले सकते हैं फिलिस्तीनी

हमास ने कहा कि हम इस बात पर जोर देते हैं कि फिलिस्तीनी लोगों के पास अपना भविष्य को लेकर फैसला लेने की और अपने अंदरूनी मामले सुलझाने की क्षमता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की कोई भी पार्टी के पास उनके आधार पर फैसला लेने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ