Budget 2024: बजट से पहले क्यों बांटा जाता है हलवा? हलवा सेरेमनी मनाने के पीछे की वजह और महत्व

What is Halwa Ceremony: बजट तैयार हो जाने के बाद वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को हलवा बांटा जाता है। हलवा सेरेमनी की परंपरा बहुत पुरानी है।

Budget 2024-25

बजट से पहले हलवा सेरेमनी

Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget 2024-25 in Parliament Halwa Ceremony: चुनाव साल में देश का आम बजट पेश होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसबार का बजट आम जनता को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी। वे लगातार 6वीं बार बजट पेश करेंगी। बजट से पहले हलवा सेरेमनी होती है जिसमें हलवा बांटा जाता है। आज हम आपको हलवा सेरेमनी की परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं। हलवा सेरेमनी की परंपरा आजादी के बाद से ही चली आ रही है। हालांकि कोरोना काल में एकबार यह परंपरा टूट गई थी।

विज्ञापन

हलवा सेरेमनी बजट से जुड़ी अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स के छपाई की प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। इसमें देश की वित्तमंत्री समेत वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी मौजूद रहते हैं। जब बजट से जुड़े सभी काम पूरे हो जाते हैं तो हलवा तैयार किया जाता है। अधिकारियों और छपाई के काम से जुड़े कर्मचारियों में इसे बांटा जाता है। ऐसी मान्यता है कि कोई भी शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए। हलवा सेरेमनी आयोजित करने के पीछे यही वजह है।

विज्ञापन

होती है कर्मचारियों के मेहनत की सराहना

विज्ञापन

हलवा वित्तमंत्रालय को तहखाने में एक बड़े धातु के बर्तन में बनाया जाता है। यह वही जगह है जहां बजट छपाई का प्रिंटिंग प्रेस है। हलवा सेरेमनी के दौरान इस बात का बहुत ख्याल रखा जाता है कि बजट से जुड़ी कोई जानकारी लीक न हो जाए। बजट का काम पूरा होने पर हलवा सेरेमनी में कर्मचारियों के काम और मेहनत की सराहना की जाती है।

हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय के 10 नार्थ ब्लॉक स्थित परिसर में मनाई जाती है। बजट बनाने में शामिल कर्मचारी तबतक परिसर में ही रहते हैं जबतक कि बजट पेश नहीं कर दिया जाता। इसकी वजह किसी भी तरह की जानकारी लीक होने से रोकना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ