नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों पर एक-एक रहे फवाद चौधरी जेल जा चुके हैं। पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी देशद्रोह के एक मामले में अपनी हिरासत के दिनों को यादकर फूट-फूट कर रो पड़े। एक लाइव टीवी शो एंकर का सवाल सुनते ही फवाद टूट गए और उनके आंखों में आंसू आ गए।

एआरवाई न्यूज के मुताबिक अपने बच्चों से जुड़े एक सवाल के जवाब में, फवाद चौधरी फूट-फूट कर रोने लगे और कहा कि जब वे जेल में उनसे मिलने पहुंचे तो उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने कहा वह बच्चों को हिरासत में याद करते थे। फवाद चौधरी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में उन्हें देखा जा सकता है कि वह अपनी आंखें पोंछ रहे हैं। कुछ देर बाद उन्होंने धीरे से कहा, ‘बैड’ यानी उन्हें जेल में देखकर बच्चे डर गए। पाकिस्तान की एक अदालत ने राजद्रोह के एक मामले में पीटीआई के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी को बुधवार को जमानत दे दी और उनकी रिहाई का आदेश दिया था।

विज्ञापन

फवाद चौधरी को पुलिस ने पिछले सप्ताह लाहौर से उनके घर से गिरफ्तार किया। पाकिस्तान की एक अदालत ने राजद्रोह के एक मामले में फवाद चौधरी को बुधवार (1 फरवरी) को जमानत दे दी और उनकी रिहाई का आदेश दिया। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के सचिव की शिकायत पर इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। निर्वाचन आयोग के सचिव ने चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर आयोग के सदस्यों और उनके परिवारों को ‘धमकी’ देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ