---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘मोहम्मद’ नाम बना इंग्लैंड के लोगों की पहली पसंद, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

England Favorite Name for Boys is Mohammad: अरबी भाषा का एक नाम इंग्लैंड में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। लंदन समेत कई जगहों पर लोग इस नाम को तवज्जो दे रहे हैं। इंग्लैंड में लोकप्रिय नामों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

England Favorite Name for Boys is Mohammad: इंग्लैंड में लोग अपने बच्चों को क्या नाम रखते होंगे? यह सवाल अगर आपसे पूछा जाए, तो ज्यादातर लोगों के मन में यही आएगा कि इंग्लैंड विकसित देश है, वहां की बड़ी आबादी ईसाई है और सभी अंग्रेजी बोलते हैं, तो बच्चे का नाम भी इंग्लिश में ही होगा। मगर वास्तविकता कुछ और ही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड में जन्म लेने वाले ज्यादातर लड़कों का ‘मोहम्मद’ रखा जाता है। जी हां, ‘मोहम्मद’ लड़कों के लिए इंग्लैंड का सबसे लोकप्रिय नाम बन चुका है।

2016 से टॉप 10 में

Office for National Statistics (ONS) के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के लिए ‘मोहम्मद’ नाम इंग्लैंड के लोगों की पहली पसंद बन चुका है। 2023 में बेबी नेम की लिस्ट में नोआह नाम टॉप पर था, लेकिन 2024 में मोहम्मद ने इसे रिप्लेस कर दिया है। बता दें कि 2022 में ‘मोहम्मद’ दूसरे नंबर का सबसे लोकप्रिय नाम था। वहीं 2016 से यह नाम टॉप 10 में बना हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- न दवाई, न सर्जरी; क्या सिर्फ पानी से ठीक हो सकती है पथरी? जुग जुग जियो एक्टर के दावे पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

2023 में 4,661 बच्चों को मिला ये नाम

इंग्लैंड और वेल्स में लड़कों के लिए टॉप 3 पसंदीदा नामों की बात करें तो पहले नंबर पर मोहम्मद, दूसरे नंबर पर नोआह और तीसरे नंबर पर ऑलिवर का नाम मौजूद है। आंकड़ों की मानें तो 2023 में जन्में 4,661 लड़कों का नाम ‘मोहम्मद’ रखा गया। 2022 में यह आंकड़ा 4,177 था।

---खबर नीचे जारी है---

अरबी भाषा का नाम

ONS की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स के 10 इलाकों में ‘मोहम्मद’ नाम सबसे पॉपुलर हो चुका है। इसके अलावा ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भी कई बच्चों के नाम ‘मोहम्मद’ रखे गए हैं। बता दें कि ‘मोहम्मद’ एक अरबी भाषा का शब्द है, जो अब इंग्लैंड में प्रसिद्ध हो चुका है।

नए नाम भी लिस्ट में शामिल

2023 में सबसे पॉपुलर बेबी गर्ल के नाम की बात करें तो लड़कियों के लिए ऑलिविया, ऐमलिया और ईल्सा लोगों की पहली पसंद बनकर सामने आए हैं। 2023 में बेबी के टॉप 100 नामों की लिस्ट में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं। हैजल, ऑटम, नीवाह और राया जैसे नाम लड़कियों के लिए पसंद किए जा रहे है। वहीं लड़कों को जैक्स, एंजो और बोधी जैसे नाम मिल रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- पर्दे के पीछे क्या है? रात के अंधेरे में शंभु बॉर्डर से सामने आया वीडियो, किसानों का चौंकाने वाला खुलासा

First published on: Dec 06, 2024 12:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola