Farmers Protest Live: किसानों का दिल्ली कूच एक दिन के लिए टला, किसान नेता ने किया बड़ा ऐलान

Farmers released Shambhu Border Late Night Video of Haryana Police: दिसंबर की शुरुआत के साथ किसान आंदोलन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं।

Shambhu Border

Farmers Shambhu Border Late Night Video: पंजाब- हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा लगा है। इस बॉर्डर से 101 किसान दिल्ली की तरफ कूच करना चाहते हैं। वहीं किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

फिलहाल किसानों का दिल्ली कूच एक दिन के लिए टल गया है। शंभू बॉर्डर पर किसानों की मीटिंग होनी है। उससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि किसान आज आगे नहीं जाएंगे। हम फिर से रणनीति बनाएंगे, उसके बाद आगे बढ़ेंगे। पंढेर ने आगे कहा- 15 से 20 किसान जख्मी हुए हैं। जबकि 8 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

किसी तरह का अनुशासन नहीं तोड़ा 

किसान नेता ने आगे कहा- हमने किसी भी तरह का अनुशासन भंग नहीं किया। हमारे साथ दुश्मन जैसा व्यवहार किया गया। अब अगला जत्था कल नहीं, परसों जाएगा। हम केंद्र सरकार को एक दिन का समय दे रहे हैं। परसों 12 बजे जत्था दिल्ली की तरफ कूच करेगा। हम बातचीत से भागने वाले नहीं हैं। हमने पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत कर उन्हें मांगपत्र दिया है।

अंबाला में इंटरनेट बंद

बता दें कि किसान आंदोलन के मद्देनजर अंबाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू में इंटरनेट बंद रहेगा। किसान आंदोलन के कारण हरिायणा सरकार ने यह आदेश जारी किया है। सरकार ने इन सभी इलाकों में आज यानी 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

परी चौक पर पहुंचे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर अलग अलग मोर्चे के किसान संगठन प्रदर्शन करने जीरो पॉइंट पहुंच रहे हैं। वहीं, पुलिस के भी मुस्तैदी देखने को मिल रही है जो किसान जीरो पॉइंट पहुंचना चाह रहे हैं, उनको पुलिस रास्ते हिस्से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दे रही है. जैसे ही किसान महिलाओं का एक जत्था परी चौक पहुंचा, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें मौके से ही जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

बैरिकेडिंग के पीछे पर्दा लगाया

यह वीडियो किसान आंदोलन में शामिल एक किसान ने बनाया है। वीडियो में किसान को बोलते सुना जा सकता है कि हम इस समय शंभू बॉर्डर पर हैं। यहां से थोड़ी ही दूरी पर हरियाणा पुलिस के कुछ लोग मौजूद हैं। उन्होंने बैरिकेडिंग लगा रखी है। हम बैरिकेडिंग के इस पार है। पुलिस वाले बैरिकेडिंग के उस तरफ कुछ कर रहे हैं। बस यह नहीं पता चल पा रहा कि क्या कर रहे हैं? हमें लग रहा है यह किसी न किसी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। बैरिकेडिंग के पीछे पर्दा लगा रहा है। अब इस पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, कोई नहीं जानता।

विज्ञापन

पर्दे के पीछे कार्रवाई की तैयारी- किसान

किसान ने कहा कि ये हम शंभू बॉर्डर की तस्वीरें दिखा रहे हैं। बैरिकेडिंग भी लगा रखी है और पर्दा भी लगा रखा है। इसके पीछे कुछ तो चल रहा है। यहां से पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन कोई न कोई कार्रवाई कर रहे हैं। पर्दे के पीछे लगभग 25-30 लोग मौजूद हैं। ये पक्का किसी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

किसानों को रोकना पुलिस के लिए चुनौती

बता दें कि पर्दे के पीछे क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। किसानों का दावा किस हद तक सही है? न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। हालांकि किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकना हरियाणा पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि हरियाणा पुलिस इससे कैसे निपटेगी?

हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर

शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। पुलिस ने पानी के टैंकर, घुड़सवार पुलिसकर्मी समेत तमाम इंतजाम कर लिए हैं। शंभू बॉर्डर से पुलिस की तैयारियों के कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

पैदल दिल्ली जाएंगे किसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 101 के किसान आज दोपहर 2 बजे शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर रवाना होंगे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए किसानों में नमक भी बंटवा दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ