डोनाल्ड ट्रंप फिर बाल-बाल बचे, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें क्या हुआ पूर्व राष्ट्रपति के साथ?

Donald Trump Latest News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान एक बार फिर बच गई है। आज सुबह अचानक उनके प्लेन की इमजरेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। वे चुनावी रैली करने के लिए जा रहे थे कि उन्हें रास्ते में कहीं रुकना पड़ गया।

Donald Trump

Donald Trump Plane Emergency Landing: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एक बार फिर बाल-बाल बच गए हैं। उनके प्लेन की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे अमेरिकन पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार सुबह की है, जब डोनाल्ड ट्रंप चुनावी रैली के लिए मोंटाना जा रहे थे। उड़ान भरने के बाद अचानक प्लेन में खराबी आ गई। पता लगते ही पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए नजदीकी एयरपोर्ट पर ATC अधिकारियों से संपर्क किया और लैंडिंग की परमिशन मिलते ही उक्त एयरपोर्ट पर प्लेन की लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट स्टाफ और रेस्क्यू टीम ने पूर्व राष्ट्रपति को कड़ी सुरक्षा के बीच प्लेन से उतारकर सेफ एरिया में पहुंचाया। एयरपोर्ट की टेक्निकल टीम ने प्लेन में आई खराबी की चेकिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिलिंग्स लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अधिकारी जेनी मॉकल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के प्लेन में टेक्निकल फॉल्ट आ गया था। वे अपने प्राइवेट जेट से मोंटाना जा रहे थे। वहां के बोजमैन इलाके में उनकी चुनावी रैली थी। उड़ान भरने के बाद अचानक प्लेन झटका खाने लगा। क्रू मेंबर्स ने चेकिंग की तो इंजन में कुछ खराबी मिली। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवाकर पूर्व राष्ट्रपति की जान बचाई। वे खतरे से बाहर हैं और उन्हें सड़क मार्ग से मोंटाना के लिए रवाना कर दिया गया। उनके प्लेन में आई टेक्निकल खामी को दूर करने का प्रयास जारी है। अगर विमान ठीक हुआ तो ट्रंप इसी से वापस जाएंगे। अगर किसी कारण से टेक्निकल टीम इसे ठीक नहीं कर पाई तो उन्हें दूसरा विमान उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप पर हुई थी फायरिंग

बता दें कि जुलाई 2024 में डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग हुई थी। एक चुनावी रैली के दौरान उन पर गोलियां चलाई गई थीं। एक गोली उनके कान को छू कर निकल गई थी। वहीं हमला करने वाले को उनके सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर ढेर कर दिया गया था। FBI ने हादसे की जांच की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, लेकिन असली हमलावर के बारे में स्पष्ट रूप से पता नहीं चला पाया था। एक देश के पूर्व राष्ट्रपति पर इस तरह हुए हमले की पूरी दुनिया में निंदा हुई थी।

राष्ट्रपति चुनाव पद के उम्मीदवार ट्रंप

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद चुनाव उम्मीदवार हैं। 5 नवंबर को मतदान होंगे और ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस उनके सामने हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ