---विज्ञापन---

ब्राजील में क्रैश हुए प्लेन का वीडियो आया सामने, 2 मिनट में 13 हजार फीट गिरा, हादसे में मारे गए 62 यात्री

Brazil Plane Crash: ब्राजील में हुए प्लेन क्रैश का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। प्लेन पर सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी घटना पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।

Brazil Plane Crash: ब्राजील में क्रैश हुए प्लेन का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अंतिम वक्त में विमान अपना नियंत्रण खो चुका था और तेजी से साथ नाचते हुए जमीन पर गिरा। हादसे में सभी यात्रियों की मौत हो गई। एयरलाइन ने यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह विमान अंतिम समय में हवा में लहराते हुए जमीन पर गिरता है। एक दूसरे वीडियो में प्लेन तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखता है और जमीन से काला धुआं ऊपर उठता दिखाई देता है।

17 हजार फीट पर विमान में आई खराबी

---विज्ञापन---


ये यात्री विमान कास्कावेल से ग्वारूलोस जा रहा था, और 17,000 फीट की ऊंचाई छूने के बाद अचानक नीचे गिरना शुरू हो गया। ब्राजील के राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में कहा कि साओ पाउलो के विन्हेडो शहर में 58 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स वाला यात्री विमान क्रैश हो गया है। आशंका है कि सभी की मौत हो गई है। ब्राजील के सिविल डिफेंस ने कहा कि प्लेन क्रैश में कई सारे घर तबाह हो गए हैं।

---विज्ञापन---

फ्रांस की कंपनी ने बनाया था विमान

साओ पाउलो की पुलिस के मुताबिक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेन क्रैश वाली जगह से आग और धुएं का गुबार उठ रहा है। ब्राजील के नेशनल सिविल एविएशन एजेंसी के मुताबिक क्रैश प्लेन ATR-72-500 टर्बोप्रॉप था, जिसमें 68 सीटें थीं। इस विमान को फ्रांस की कंपनी एटीआर ने बनाया था, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी है।

---विज्ञापन---

इस विमान की क्षमता 10 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने की है। इसकी अधिकतम स्पीड 316.9 मील (510 किलोमीटर) प्रति घंटा है। फ्लाइट ट्रैकर डाटा के मुताबिक क्रैश प्लेन दो मिनट के भीतर प्लेन 13 हजार फीट नीचे गिरा। स्थानीय समयानुसार दोपहर के डेढ़ बजे विमान का जीपीएस से संपर्क टूट गया।

First published on: Aug 10, 2024 07:15 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola