Donald Trump Big Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जंग और मिडिल ईस्ट में ईरान के हमलों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के साथ जंग अभी नहीं रुकेगी। लक्ष्य पूरे होने तक हम नहीं रुकेंगे। मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के लिए बमबारी बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। ईरान के खिलाफ इजरायल के साथ मिलकर चलाया एपिक फ्यूरी ऑपरेशन प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ रहा है और यह सैन्य अभियान करीब 4 हफ्तों तक चल सकता है।
कब तक चलेगा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इजराइल के साथ साझेदारी में चलाया जा रहा अमेरिकी सैन्य अभियान चार हफ्ते तक चल सकता है. वहीं अमेरिकी सैनिकों की मौतों पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि दुर्भाग्य से, हमें इसकी उम्मीद थी, यह फिर से हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, जो इस अभियान का अमेरिकी नाम है, योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका ने संभवतः ईरान के 48 शीर्ष नेताओं को मार गिराया है.
तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत
अमेरिकी सेना का कहना है कि इस जवाबी हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए जो इस संघर्ष में पहली ज्ञात अमेरिकी मौतें हैं. इजराइल की बचाव सेवाओं ने बताया कि मध्य शहर बेत शेमेश में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुए हमले में नौ लोग मारे गए और 28 घायल हो गए, जिससे देश में मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गई है. पुलिस ने बताया कि हमले के बाद भी 11 लोग लापता हैं.
सैनिकों की मौत का बदला लेगा अमेरिका
एक वीडियो संदेश में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शहीद सैनिकों की मौत का बदला लेगा और संघर्ष समाप्त होने से पहले संभवतः और भी सैनिक मारे जाएंगे. राष्ट्रपति ने ये टिप्पणियां रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए लगभग छह मिनट के वीडियो में कीं. उन्होंने तीनों सैनिकों को सच्चे अमेरिकी देशभक्त बताया, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जबकि हम उस नेक मिशन को जारी रख रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी जान दी.
खबर अपडेट की जा रही है…










