मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बड़ी खबर, ट्रंप बोले- ईरान डील करने के लिए तैयार, जानें अराघची ने क्या कहा?

Iran US Israel War: ईरान अब अमेरिका से बातचीत करने के लिए तैयार है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान को यह बहुत पहले कर लेना चाहिए था। जिनेवा में 3 दौर की वार्ता हुई, लेकिन ईरान ने बातचीत लटकाकर चालाकी दिखाई, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

Donald Trump

अमेरिकी और ईरान के बीच 3 दौर की परमाणु समझौता वार्ता हो चुकी है।

Middle East War New Update: मध्य पूर्व में छिड़ी जंग के बीच बड़ी खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि नए ईरानी नेता परमाणु समझौता करने के लिए तैयार हैं। ईरानी प्रशासन अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहता हैं। अमेरिका ने भी बातचीत के लिए सहमति दे दी है। अगर वे बातचीत करना चाहते हैं और मैं भी टेबल पर आने के लिए सहमत हूं, इसलिए मैं उनके प्रति संतुलित रुख अपनाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूटनीति से विवाद सुलझाने का रास्ता खुला

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हालांकि उन्हें यह पहले ही कर देना चाहिए था, अब बहुत देर कर दी। समझौते को लटकाकर ईरान ने चालाकी दिखाई थी, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि कूटनीति से मामला सुलझाने की गुंजाइश बाकी है। हमलों के बावजूद तेहरान कूटनीति के लिए राजी है, लेकिन इजरायल और अमेरिका को ईरान पर इस तरह हमले से कुछ भी हासिल नहीं होगा।

ईरान की सेना को घुटने टेकने की सलाह

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के सुरक्षा बलों को अमेरिका के सामने अपने हथियार डाल देने चाहिए। बदले में अमेरिक को पूर्ण सुरक्षा मिलेगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें मौत का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि ईरान ने अगर घुटने नहीं टेके तो अमेरिका अपने लक्ष्य पूरे होने तक हमले नहीं रोकेगा। अली खामेनेई का खात्मा कर दिया है। अब अमेरिका का मकसद ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को पूरी तरह बर्बाद करना है।

विज्ञापन

ईरान के लोगों से ट्रंप की खास अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के लोगों से भी खास अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरान की जनता को मौजूदा हालातों का फायदा उठाना चाहिए। साहसी, निडर और वीर बनने का मौका है। उन्हें अपना देश तानाशाहों से वापस ले लेना चाहिए। बमबारी और मिसाइल अटैक बंद होने तक अपने घरों में रहें। आप लोगों से जो वादा किया था, वह पूरा कर दिया है। अमेरिका आपकी मदद के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और इसी तरह अन्याय का दमन करता रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ