'मिडिल ईस्ट में जंग रोकने की जरूरत', जानें PM मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच क्या हुई बातचीत‌?

Middle East War Update: भारतीय प्रधानमंत्री मोदी मध्य पूर्व के हालात देखकर चिंता में हैं और उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सामने भी चिंता जाहिर की है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की फोन पर बातचीत हुई और प्रधानमंत्री मोदी ने जंग रोकने की सलाह नेतन्याहू को दी।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य पूर्व के हालातों पर चिंता जताई है।

Modi-Netanyahu Talk: ईरान के खिलाफ और मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर भारतीय और इजरायली प्रधानमंत्री की आपस में बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की है और मध्य पूर्व के हिंसक हालातों पर चिंता जताई है। उन्होंने नेतन्याहू से नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी। साथ ही जंग को रोकने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने नेतन्याहू से कहा कि बहुत तबाही मच चुकी है, ईरान के खिलाफ जंग खत्म कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत में नागरिकों की सुरक्षा को ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ बताया। अपने X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि उन्होंने नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं को व्यक्त किया। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। साथ ही ईरान से दुश्मनी और मध्य पूर्व में जंग को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। क्योंकि ईरान-इजरायल के साथ कई देश युद्ध की आग में जल रहे हैं।

UAE के राष्ट्रपति का आभार भी जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बात की है। यूएई पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की है। यूएई के साथ भी भारत की एकजुटता व्यक्त की है। हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए भी राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का आभार व्यक्त किया है और उन्होंने भी आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

शांति और स्थिरता का समर्थन करता भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मध्य पूर्व में फैले तनाव को कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के द्वारा ईरान पर जॉइंट मिसाइल अटैक किए गए। ऑपरेशन रोरिंग लायन और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी चलाया गया। हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी बेटी, पोते, बहू और दामाद मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान और खाड़ी देशों में जो हुआ, वह पूरी दुनिया के लिए काफी तनावपूर्ण है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ