ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर, जहां रहते हैं 20 हजार लोग; दुकान और स्कूल भी इसी में... वीडियो वायरल

World News in Hindi: दुनिया की एक ऐसी आवासीय बिल्डिंग के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें एक साथ 20 हजार लोग रहते हैं। इस बिल्डिंग में दुकानें और स्कूल भी चलते हैं। इस बिल्डिंग को खुद का एक समुदाय कहा जाता है। इसे लग्जरी होटल टाइप बनाया गया है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

World news in Hindi

World Latest News: दुनिया की ऐसी बिल्डिंग के बारे में आपको बता रहे हैं, जो बेहद विशाल है। इस बिल्डिंग में 20 हजार लोग एक साथ रहते हैं। यह बिल्डिंग चीन में है। कियांगजियांग सेंचुरी सिटी में मौजूद दुनिया की इस सबसे बड़ी आवासीय इमारत में स्कूल और दुकानें भी हैं। इसका एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस बिल्डिंग को लग्जरी होटल टाइप बनाया गया है। जिसे रिजेंट इंटरनेशनल नाम दिया गया है। यह बिल्डिंग 675 फुट की है, जिसे S आकार में बनाया गया है। 39 मंजिला बिल्डिंग में कई हाई लेवल के आवासीय अपार्टमेंट बनाए गए हैं। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है। लेकिन इस इमारत में दुनिया के सबसे अधिक लोग रहते हैं। इस बिल्डिंग में रहने वाले लोग खुद को एक परिवार बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बिल्डिंग में काफी सुविधाएं और बिजनेस भी हैं। एक विशाल फूड कोर्ट, किराने की दुकानें, स्विमिंग पूल, सैलून और कैफे की सुविधाएं भी हैं। इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को हर प्रकार की सुविधा यहीं मिल जाती है। उनको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। दिलचस्प बात है कि 20 हजार लोगों के सामने भी ये बिल्डिंग काफी बड़ी है। इसमें 10 हजार लोग और भी रह सकते हैं। इस बिल्डिंग की क्षमता 30 हजार लोगों की है।

विज्ञापन

60 हजार बार देखा जा चुका है वीडियो

इस बिल्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है। यूजर्स बिल्डिंग का आकार देखने के बाद प्रभावित हैं, जो तरह-तरह के कमेंट इसके ऊपर कर रहे हैं। एक यूजर कहता है कि इतने लोग एक साथ यहां रह रहे हैं। यह काफी रिस्की काम है। दूसरा यूजर लिखता है कि ये बिल्डिंग नहीं, पूरा शहर है। पानी की सप्लाई और सीवरेज का मैनेजमेंट आखिर यहां कैसे होता होगा?

यह तो पागलपन से कम नहीं है। एक शख्स लिखता है कि यह तो अकल्पनीय लगता है। आखिर आधुनिक आर्किटेक्टर के सहारे एक छत के नीचे इतने लोगों को कैसे लाया जा सकता है? इससे तो अद्वितीय समुदाय की भावना तक पैदा हो सकती है। इस वीडियो को 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ