ट्रंप की जापान को कड़ी चेतावनी, जानें क्यों भड़के US प्रेसिडेंट, कही 35% टैरिफ बढ़ाने की बात

Donald Trump Warns Tariff Hike: टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने जापान की चावल आयात नीतियों की आलोचना की। अमेरिका से चावल का आयात सीमित करने पर ट्रंप ने जापान पर 30 से 35 प्रतिशत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी।

BeFunky-collage (16)
विज्ञापन

Donald Trump Warns Tariff Hike: अमेरिका ने कई देशों के टैरिफ में भारी बढ़ोतरी की थी। ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले की पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी। ट्रंप को टैरिफ के लिए विरोध भी झेलना पड़ा। अब एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया है कि कई देश अब अमेरिका का चावल खरीदने के लिए तैयार नहीं है। जापान ने भी अमेरिका से चावल आयात करने की मात्रा सीमित कर दी है। इससे वे खुश नहीं हैं, इसलिए उन्होंने जापान को आयात पर 30 से 35 प्रतिशत तक का टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दे दी है।

यह भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को चेतावनी’, QUAD देशों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके कही बड़ी बात

Advertisment

जापान के क्या हुआ विवाद?

पिछले साल से चावल की कीमत आसमान छू रही हैं। जानकारी के अनुसार, जापान ने हाल ही में अमेरिकी चावल को काफी मंहगे रेट में आयात किया था। जापान ने अमेरिका से चावल के टैरिफ-मुक्त आयात को प्रति वर्ष 100,000 मीट्रिक टन तक सीमित कर दिया था। इसका उपयोग केवल भोजन के रूप में करने के लिए, कोई अन्य उत्पाद बनाने में नहीं। आयात सीमित करने पर अमेरिका के ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी।

9 जुलाई को खत्म हो रही सीमा

3 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया था। लेकिन कई देशों के विरोध के बाद ट्रंप ने 90 दिनों के लिए टैरिफ घटाकर 10% कर दिया था। 90 दिनों की यह सीमा 9 जुलाई को पूरी हो रही है। ट्रंप ने जापान पर अब टैरिफ बढ़ाने चेतावनी दी है। ट्रंप को शंका है कि जापान के साथ कोई समझौता नहीं हो पाएगा।

ट्रंप को जापान से नहीं है व्यापार की उम्मीद

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी चावल के आयात को जापान ने निर्णय की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि हम कोई व्यापार जा रहे हैं। जापान पर शंका जताते हुए कहा कि वे बहुत सख्त हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ