Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
World Latest News: उत्तर पूर्वी मेक्सिको की राजधानी मॉन्टेरी में 36 वर्षीय सिंडी एलिजाबेथ हर्नांडेज पेरेज की हत्या का मामला सामने आया है। महिला मशहूर मॉडल इन्फ्लुएंसर थी। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। जब पेरेज अपने 3 साल के बच्चे को नर्सरी स्कूल से लेने नहीं गई तब हत्या का खुलासा हुआ। स्कूल ने संपर्क नहीं होने पर महिला के रिश्तेदारों को सूचना दी थी। जिसके बाद रिश्तेदार घर पहुंचे तो अलार्म बजाने पर दरवाजा नहीं खुला। वे अंदर गए तो देखा कि महिला का शेव बेड पर पड़ा है। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस को शुक्रवार सुबह 9 बजे मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके से सबूत जुटाए गए।
ये भी पढ़ेंः ‘इजराइल से लेकर रहेंगे इंतकाम…’, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई ने दी बड़ी धमकी, मुस्लिम देशों से की ये अपील
महिला अपने फॉलोअर्स में ला बार्बी रेजिया और एना फैबियोला के नाम से मशहूर थी। उसकी गर्दन पर चाकू के घाव मिले हैं। चेहरे पर तकिया रखा मिला। महिला को मैक्सिकन सुंदरी के नाम से भी जाना जाता था। जिसके एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 130000 फॉलोअर्स थे। महिला entrepreneur of love, beauty queen के अलावा कैथोलिक और मॉन्टेरी बेस्ड फुटबॉल क्लब टाइग्रेस से जुड़ी थी। उसकी वेबसाइट पर लास्ट गाने में वह नाचते देखी जा सकती है। इंस्टाग्राम पर महिला ने हाल में एक सेल्फी पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि मुस्कान ऐसा मोड़ है, जो सब कुछ सीधा कर देती है। बताया जा रहा है कि पुलिस को शक है कि प्रेमी ने उसकी हत्या की है।
📩🤳✝️Este es el último #mensaje de la #BarbieRegia que compartió antes de fallecer. Con 36 años, Cindy Hernández como se llamaba realmente, alcanzó la fama gracias al contenido que compartía en #redessociales. #labarbieregia #video
Más info aquí 👇👇
https://t.co/dAEpKj3kUR pic.twitter.com/NnEbQnOXvx
— Agenda Setting Press (@agendasetting1) October 5, 2024
बताया जा रहा है कि आरोपी नियमित तौर पर सिंडी के फ्लैट पर आता था। प्रेमी का नाम लियोन्स बताया गया है। जो सिर्फ काली और सफेद कार लेकर आता था। पुलिस ने अभी उसके गिरफ्तार करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, पुलिस को पता लगा है कि महिला एस्कॉर्ट के तौर पर काम करती थी। लेकिन इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। सिंडी की मौत के बाद उसके फॉलोअर्स सदमे में हैं। जो लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:इस दरिंदे को 1-2 नहीं 42 उम्रकैद की सजा, घर में घुसकर करता था रेप; 90 छात्राओं से की दरिंदगी
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।