इस दरिंदे को 1-2 नहीं 42 उम्रकैद की सजा, घर में घुसकर करता था रेप; 90 छात्राओं से की दरिंदगी

World News in Hindi: कोर्ट ने एक शख्स को रेप के 42 मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी अकेली बच्चियों का अपहरण कर वारदात करता था। घर में घुसकर भी अकेली बच्चियों को शिकार बनाता था। 9 साल में ये दरिंदा 90 बच्चियों से रेप कर चुका था। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

misdeed

World Latest News: दक्षिण अफ्रीका की कोर्ट ने एक शख्स को रेप के 42 मामलों में अलग-अलग उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस शख्स का नाम नकोसिनाथी फकाथी है। 9 साल में दोषी फकाथी स्कूली छात्राओं से रेप की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। इस शख्स को छात्राओं और महिलाओं के साथ रेप करने और हमला करने के 42 मामलों में सजा सुनाई गई है। दोषी शख्स ने इलेक्ट्रीशियन बनकर घरों में घुसकर कई महिलाओं और बच्चियों को शिकार बनाया। यही नहीं, कई वारदात आरोपी ने बच्चियों का अपहरण करने के बाद कीं। कई बच्चियों के साथ उसने मारपीट भी की। आरोपी ने 90 महिलाओं से रेप की वारदात कबूल की थीं।

विज्ञापन

अकेली महिलाओं को करता था टारगेट

जज माकोलोमाक्वे ने उसे सजा सुनाई है। 40 साल के दोषी ने 2012 से 2021 तक वारदातें कीं। उसने जोहान्सबर्ग और साथ लगते एकुरहुलेनी में अकेली छात्राओं को निशाना बनाया। दोषी घर में अकेली महिलाओं और बच्चियों को भी निशाना बनाता था। वह इलेक्ट्रीशियन बनकर घर में घुसता था। इसके बाद अकेली महिलाओं से मारपीट कर रेप करता था। राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (NPA) ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

वहीं, कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। आरोपी छात्राओं को हिंसा और अश्वील वीडियो भी दिखाता था। जोहान्सबर्ग उच्च न्यायालय में फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश लेसेगो माकोलोमाकवे ने कई तल्ख टिप्पणियां कीं। जज ने कहा कि फकाथी ने पीड़िताओं की कमजोरी का फायदा उठाकर जघन्यता की है। कुछ पीड़िताओं का स्कूल जाते समय अपहरण किया गया। कई ऐसी बच्चियों को शिकार बनाया, जिनके परिजन काम से बाहर गए थे। वे घर में अकेली थीं। कई बच्चियों के साथ आरोपी ने परिजनों की मौजूदगी में भी गंदी हरकतें कीं। इसलिए आरोपी रहम का हकदार नहीं है। आरोपी ने युवा, मासूम और असहाय लड़कियों का फायदा उठाया।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान लगी थी गोली

फकाथी 2021 में गोली लगने के बाद ग्रे ट्रैकसूट पहनकर बैसाखी के सहारे कोर्ट में पेश हुआ था। पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी तो आरोपी ने हमला किया था। बचाव में पुलिस ने उसे गोली मार दी थी। आरोपी के खिलाफ अपहरण, चोरी और हमला करने के मामले भी दर्ज थे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका रेप और मर्डर के हिंसक मामलों से जूझ रहा है। अप्रैल और जून 2024 में यहां रेप के 9300 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ