26000 फीट ऊंचाई पर आग, चारों इंजन बंद, नीचे शार्क-ज्वालामुखी; जानें कूल पायलट ने कैसे बचाई 263 लोगों की जान?

BAA Flight 009 Plane Accident Memoir: ज्वालामुखी फटा और उसके धुएं की चपेट में जहाज आ गया, लेकिन पायलट ने बड़ी सूझबूझ से 263 जानें बचा लीं। उसने अपने कूल मजाकिया रवैये से पैसेंजर्स का मनोबल भी नहीं टूटने दिया। आइए जानते हैं उस हादसे की खौफनाक और दिलचस्प कहानी…

British Airways Flight 009 Crew Members

British Airways Flight 009 Crew Members

विज्ञापन

British Airways Flight 009 Jakarta Incident: 26 हजार फीट की ऊंचाई, आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर पैसेंजर्स की सांस सूख गई। पायलट के क्रेबिन में धुआं भर गया। सामने भी काले धुएं का ऐसा गुबार था कि कुछ नजर ही नहीं आया। चारों इंजन बंद हो चुके थे। नीचे धधकता ज्वालामुखी और खूंखार शार्क से भरा समुद्र था।

इस बीच कैप्टन मूडी ने पैसेंजर्स को संबोधित किया- मैं आपका कैप्टन बोल रहा हूं। हमें एक छोटी-सी समस्या है। जहाज के चारों इंजन बंद हो गए हैं। मुझे विश्वास है कि आप बहुत अधिक संकट में नहीं हैं। शार्क से भरे समुद्र के बीच 263 लोगों की जान बचाने वाले शख्स के कूल बिहेवियर ने पैसेंजर्स की हिम्मत बंधाए रखी, लेकिन 24 जून 1982 की चांदनी रात में ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से ऑकलैंड की फ्लाइट और इसके पैसेंजर्स ने जकार्ता के पास समुद्र के ऊपर से गुजरते समय जो खौफनाक मंजर देखा, वह किसी दुःस्वप्न से कम नहीं था।

विज्ञापन

जहाज 20 मिनट तक बिना इंजन के मंडराता रहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के हीथ्रो से उड़ान भरने वाली फ्लाइट को ऑकलैंड में लैंड होना था, लेकिन जकार्ता में इतनी ऊंचाई पर जहाज के अचानक बंद होने का कारण ज्वालामुखी था, जो एक्टिव मोड में था और जहाज उसके ऊपर से उड़ रहा था। उसके धुएं से जहाज के इंजन जाम हो गए थे। करीब 20 मिनट तक जहाज बिना इंजन के आसमान में फ्लाई करता रहा।

42 वर्षीय कैप्टन मूडी ने प्लेन की स्पीड 300 मील से ज्यादा करते हुए प्लेन री-स्टार्ट करने की कोशिश की तो एयरस्पीड इंडिकेटर फेल हो गया। जेट को रिबूट करने की कोशिश में जहाज के इंजन में आग लग गई। ऊंची-ऊंची विकराल लपटें उठने लगीं। कैप्टन ने 26 हजार फीट की ऊंचाई पर पैसेंजर्स को मास्क लगाने के लिए कहा, लेकिन हालात बिगड़ते देख कैप्टन 500 की स्पीड से जहाज को 6 हजार फीट की निचाई पर ले आए। इस ऊंचाई पर पैसेंजर्स बिना मास्क के सांस ले सकते थे।

विज्ञापन

500 मील की रफ्तार से कराई गई सफल लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 मिनट बाद पैसेंजर्स नॉर्मल नजर आए तो वे जहाज को 12 हजार फीट की ऊंचाई पर ले गए और इंजन स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह चालू नहीं हुआ। मूडी जहाज को डेढ़ हजार फीट और ऊपर ले गए तो अचानक एक इंजन चालू हो गया। इसके बाद मूडी फिर जहाज को 500 मील की रफ्तार से ज्वालामुखी के धुएं के बीच लावे की तपन और मलबे से टकराते हुए जहाज को एयरपोर्ट के ऊपर ले आए और सिंगल इंजन से जहाज को लैंड कराकर अपने साथियों और क्रू मेंबरों की जान बचाई। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। एयरलाइन ने उनका सम्मान किया। पैसेंजरों ने भी तारीफ की कि कैसे मूडी ने इतने बड़े संकट में भी अपने कूल रवैये से पैसेंजरों का मनोबल बनाए रखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ