इंसानियत हुई शर्मसार! कपड़े फाड़े, अर्धनग्न करके घुमाया, बालों से घसीटा; प्रेमिका लेकर भागा बेटा, मां को दी सजा

Woman Stripped Paraded Naked: बेटे ने लव मैरिज की, लड़की वालों ने सजा उसकी मां दी। कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करके गलियों में घुमाया। वह रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आोपियों का दिल नहीं पसीजा। लोगों की इंसानियत भी मर गई थी, क्योंकि वे इस मौके का मजा लेते हुए वीडियो बनाने में बिजी रहे। किसी ने बचाने की जहमत नहीं उठाई।

Woman Stripped Paraded Naked In Taran Taran Punjab

बेटे की एक गलती की सजा उसकी अधेड़ मां को भुगतनी पड़ी।

Woman Stripped Paraded Naked: पंजाब के तरनतारन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक अधेड़ महिला को अर्धनग्न करके गलियों में घुमाया गया। उसके कपड़े फाड़े गए, फिर उसे अधफटे कपड़ों में गलियां में घुमाते हुए पीटा गया। बालों से घसीट कर उसे धक्के मारे गए। लोगों को मामला बताते हुए उसे बुरी तरह बेइज्जत किया गया। वह रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आोपियों का दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन

लोगों की इंसानियत भी मर गई थी, क्योंकि वे इस मौके का मजा लेते हुए वीडियो बनाने में बिजी रहे। किसी ने बचाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग भी घटना पर संज्ञान ले चुका है। तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अश्वनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की समधन, उसके साले और एक अन्य रिश्तेदार को दबोचा है। बाकी 2 आरोपियों की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन

पीड़िता के बेटे ने लड़की को भगाकर की शादी

SSP अश्वनी कपूर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुलविंदर कौर, गुरचरण सिंह और शरणजीत सिंह के रूप में हुई। घटना गत 31 मार्च की है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। महिला आयोग ने भी पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की है। तरनतारन जिले के कस्बा वल्टोहा में पीड़िता रहती है। उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाली लड़की के भगाकर उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया है।

विज्ञापन

बेटी के प्रेम विवाह करने से उसके परिवार वाले नाराज हो गए। विरोध जताते हुए लड़की की मां अपने दोनों बेटों और 2 अन्य रिश्तेदारों को लेकर युवक के घर पहुंची। उसने युवक की मां के साथ गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी उसे घसीटकर घर के बाहर ले आए और बीच गली में उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वे उसे गली में घुमाते हुए चौक तक ले गए।

विज्ञापन

लोगों ने बचाया नहीं, वीडियो बनाने में व्यस्त रहे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी उसे गंदी गालियां निकालते रहे। लड़की की मां ने उसे कई थप्पड़ मारे। उसके बाल खींचे और उसे धक्का देकर गिरा दिया, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई। वह रहम की भीख मांग रही थी और लोग मजे लेते हुए वीडियो बनाते रहे। जैसे-तैसे वह आरोपियों के चंगुल से छूटी और पुलिस को फोन किया।

थाना प्रभारी सुनीता भावा दल बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता के बयान लिए और लिखित शिकायत ली। जांच पड़ताल के बाद गत 3 अप्रैल को FIR दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354, 354बी, 354डी, 323 और 149 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस केस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने 3 आरोपी दबोच लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ