Azadi Ka Amrit Mahotsav: 15 अगस्त को भारत ही नहीं इन देशों को भी मिली थी आजादी, जानें कौन-कौन देश हैं शामिल

Independence Day 2022
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत आज आजादी का अमृत महोत्सव मना है। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत की इस आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। इस उत्सव को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है। इस बार के खास स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और धूम धाम से मनाने के लिए भारत सरकार ने घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है।

15 अगस्त को केवल भारत ही अपना स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है। बल्कि कई अन्य देश भी हैं जो 15 अगस्त को ही अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। इनमें दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन, कांगो और लिकटेंस्टीन देश शामिल हैं, हालांकि इनके आजाद होने के साल अलग-अलग हैं।

विज्ञापन

इन देशों को 15 अगस्त को मिली थी आजादी

  • कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिली थी।
  • बहरीन को 15 अगस्त 1971 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
  • कांगो को 15 अगस्त 1960 में फ्रांस से आजादी मिली थी।
  • लिकटेंस्टीन को 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी मिली थी।

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया

कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आज़ादी मिली थी। अब ये देश दो भागों में बटकर दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया बन गया है। ये देश 1910 से लेकर 1945 तक जापान के कब्जे में रहा। इस दिन का जश्न दक्षिण और उत्तर कोरिया दोनों देश में मनाया जाता है।

बहरीन

भारत की तरह बहरीन भी अंग्रजों का गुलाम था। बहरीन को 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली। ये देश खाड़ी देशों का हिस्सा है जो एक द्वीप पर स्थित है। 33 द्वीपों से ये देश बना है। यहां अरबी भाषा बोली जाती है।

कांगो

अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित कांगो गणराज्य पर 80 साल तक फ्रेंच ने शासन किया था। कांगो को 15 अगस्त 1960 में फ्रांस से आजादी मिली। इस दिन को ‘कांगोलेस नेशनल डे’ के रूप में जानते है। आजादी के बाद कांगो, रिपब्लिक ऑफ कांगो बन गया। क्षेत्रफल के हिसाब के कांग्रे दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश है। यहां सबसे अधिक फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है।

विज्ञापन

लिकटेंस्टीन

दुनिया का छठा सबसे छोटा देश लिकटेंस्टीन 15 अगस्त 1940 को जर्मन नियंत्रण मुक्त हुआ था। यहां 1940 से हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। लिकटेंस्टीन ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड के बीच स्थित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ