US India Trade Deal Imapct: भारत और अमेरिका की ट्रेड डील से पाकिस्तान पर काफी असर पड़ा है, इसलिए पाकिस्तानियों ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को ट्रोल कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों का काफी मजाक उड़ाया. वाशिंगटन जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जी हजूरी करने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के बावजूद पाकिस्तान को अमेरिका से कुछ नहीं मिला, यह ताना मारते हुए लोग शहबाज शरीफ और असीम मुनीर को ट्रोल कर रहे हैं.
भारत के फायदे से पाकिस्तान में खलबली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ करीब 500 बिलियन डॉलर की ट्रेड डील करने की घोषणा की. साथ ही भारत पर लगा 50 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान भी किया. इस घोषणा से पाकिस्तान में खलबली मच गई और पाकिस्तानियों ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर की क्लास लगा दी. लोगों का कहना है कि भारत को बिना कुछ किए अमेरिका से बड़ा फायदा होने जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान को जी हुजूरी से कोई फायदा नहीं हुआ.
दोनों को ट्रोल करके यूजर्स ने किए कमेंट
पाकिस्तानी दोनों का ट्रोल करते हुए कमेंट कर रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान की तरह अपना जमीन नहीं बेचा और न ही अमेरिका की जी हुजूरी की. भारत ने न कोई बातचीत की, न ट्रंप को मनाया और न ही अपनी शर्तों से पीछे हटा, फिर भी अमेरिका ने न केवल ट्रेड डील की, बल्कि टैरिफ भी घटाया. वहीं जब शहबाज शरीफ और असीम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाशिंगटन गए तो वहां क्या हुआ, पूरी दुनिया ने देखा था. इतना ही नहीं, उस मुलाकात पर तरह-तरह के सवाल उठाए थे.
यह भी पढ़ें: US-India ट्रेड डील चीन-पाकिस्तान के लिए झटका, जानें भारत की तुलना में दोनों को कितना देना होगा टैरिफ?
असीम मुनीर की रोते हुए फोटो की शेयर
शहबाज शरीफ और असीम मुनीर को ट्रोल करते हुए एक पाकिस्तानी यूजर ने सोशल मीडिया पर असीम मुनीर की रोते हुए की तस्वीर अपलोड की, जिसे कैप्शन दिया गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने इनके साथ रखैल जैसा व्यवहार किया, जिससे अवैध और गंदे काम करवाए जाते हैं. एक यूजर ने लिखा कि शहबाज शरीफ और असीम मुनरी ट्रंप को खुश करने की कोशिश करते रहे. ट्रंप का पीस बोर्ड भी जॉइन कर लिया, बावजूद इसके अमेरिका ने पाकिस्तान पर भारत से ज्यादा टैरिफ लगा दिया.
पाकिस्तानी विदेश नीति पर सवाल उठाए
एक यूजर ने कमेंट किया कि भारत ने पिछले 6 महीन में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए. अब अमेरिका से डील करके टैरिफ भी 50 से सीधे 18% करवा लिया और यह हुआ भी ट्रंप को नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट किए बिना, ट्रंप के सामने झुके बिना. शानदार विदेश नीति है पाकिस्तान की. वहीं इमरान खान के समर्थकों और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने भी शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप के साथ फोटो खिंचवाना बेकार है.
यह भी पढ़ें: ‘इंटरनेशनल कोर्ट का आदेश नहीं मानते हम’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को भारत ने दिया झटका
PTI के पूर्व मंत्री हम्माद अजहर ने कहा कि चापलूसी और फोटो खिंचवाना बेकार है. अपना जमीर बेचकर असीम मुनीर और शहबाज शरीफ ट्रंप की जी हुजूरी करते हैं. इसका नतीजा यह है कि आज दुनिया की नजरों में पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines