Antony Blinken India Visit: दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से मिले ब्लिंकन, बोले- आपका आभारी हूं

Antony Blinken India Visit, Antony Blinken auto rickshaw ride, Antony Blinken meet US embassy members, Antony Blinken G20 meeting
विज्ञापन

Antony Blinken India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दिल्ली में शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ब्लिंकन ने दूतावास के कर्मचारियों की जमकर तारीफ की। ब्लिंकन ने कहा कि वे भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए दूतावास के कर्माचरियों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी हैं।

एंटनी ब्लिंकन ने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में कार्यरत अमेरिकी दूतावासों के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। बता दें कि G20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए ब्लिंकन भारत आए थे।

विज्ञापन

दिल्ली में ब्लिंकन का दिखा था खास अंदाज

अमेरिका रवाना होने से पहले एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास पहुंचे थे। यहां उनका खास अंदाज दिखा था। दूतावास के कर्मचारियों और अमेरिकियों से मुलाकात के फोटोज और वीडियो एंटनी ब्लिंकन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

एंटनी ब्लिंकन ने एक और फोटो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में एंटनी ब्लिंकन ऑटो से उतरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में ऑटो रिक्शा की भी सवारी की। दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने ब्लिंकन की ऑटो-रिक्शा की सवारी का एक वीडियो पोस्ट किया।

विज्ञापन

और पढ़िए –Jakarta Fire Incident: जकार्ता में तेल डिपो में लगी आग, 17 लोगों की झुलसकर मौत

भारत को आतिथ्य के लिए धन्यवाद: ब्लिंकन

एक और ट्वीट में ब्लिंकन ने कहा कि मेरी यात्रा (Antony Blinken India Visit) भारत और अमेरिका की साझेदारी शक्ति और इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा के लिए साझा की गई मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के आतिथ्य और नेतृत्व के लिए धन्यवाद। बता दें कि गुरुवार को एंटनी ब्लिंकेन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष समेत अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ