Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

अमेरिका में फिर एक भारतीय छात्र की हत्या, लूट के बाद टेक्सास गैस स्टेशन पर चंद्रशेखर पोल को मारी गोली

अमेरिका में हथियारों के नुकसान एक बार फिर दिखाई दिया है। बदमाशों ने टेक्सास में भारतीय छात्र को गोली मार दी। बदमाश लूट के इरादे से आए थे। इसके बाद उन्होंने छात्र चंद्रशेखर पोल को गोली भी मार दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Oct 5, 2025 14:11
अमेरिकी में भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की हत्या

अमेरिका में एक बार सुरक्षा व्यवस्था धड़ाम हुई है। अपराधियों ने लूटपाट कर एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। हाल ही में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हैदराबाद के रहने वाले चंद्रशेखर पोल साल 2023 में हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गए थे। मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद वह बेहतर जॉब की तलाश में थे। एक लूटपाट की घटना में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

गैस स्टेशन पर मारी गोली

चंद्रशेखर पढ़ाई के साथ ही टेक्सास में पार्ट टाइम नौकरी भी करते थे। वह टेक्सास के एक गैस स्टेशन में काम करते थे। बदमाशों ने वहीं चंद्रशेखर के साथ लूट की घटना की। इसके बाद उन्हें गोली मार दी। हालांकि अभी तक पूरी वजह सामने नहीं आ पा रही है। टेक्सास पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: US में भारतीय इंजीनियर की हत्या, कैलिफोर्निया पुलिस ने मारी गोली, पिता बोले- विदेश मंत्री जवाब दें

दूतावास ने लिया संज्ञान

हॉस्टन में स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास ने मामले में संज्ञान लिया है। दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वह मृतक चंद्रशेखर के परिवार के संपर्क में है। उनकी मृत्यु की जांच को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार फॉलो-अप कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘टेक्सस में भारतीय की हत्या के लिए पुतिन जिम्मेदार’, ट्रंप की होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा-इसे टाला जा सकता था

राज्यमंत्री का आया बयान

चंद्रशेखर पोल की हत्या पर राज्य मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि हम अमेरिका में बंदूक संस्कृति की कड़ी निंदा करते हैं, जहां छोटी-छोटी बातों पर गोलीबारी हो रही है। लोगों की हत्या की जा रही है। कहा कि मैं इस घटना में मारे गए छात्र के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और हमारी तेलंगाना सरकार की ओर से, हम परिवार को अपना पूरा समर्थन और साहस प्रदान करते हैं।

First published on: Oct 05, 2025 07:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.