US में भारतीय इंजीनियर की हत्या, कैलिफोर्निया पुलिस ने मारी गोली, पिता बोले- विदेश मंत्री जवाब दें

Indian Techie Shot Dead: अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस पर भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप लगे हैं. मामला नस्लीय भेदभाव का बताया जा रहा है और मृतक के परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है. मृतक के पिता ने ही बेटे के साथ अमेरिका में नस्लीय भेदभाव होने का आरोप लगाया था.

Mohammed Nizamuddin | Indian Techie | US Police

मोहम्मद निजामुद्दीन, जिसकी अमेरिकी में गोली मारकर हत्या की गई.

US Police Shot Indian Techie: अमेरिका के टेक्सास में भारतीय युवक का सिर कलम करके हत्या करने का विवाद सुलझा नहीं था कि एक और भारतीय की हत्या किए जाने को मामला सामने आ गया. 30 साल के भारतीय इंजीनियर की कैलिफोर्निया में सांता कलारा में हत्या की गई है. उसे गत 3 सितंबर को पुलिस ने गोली मारी थी. पुलिस का कहना है कि मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने रूममेट पर चाकू से हमला किया था. पुलिस ने पीछा करते हुए उसे रोकने के लिए गोली मारी थी, जिस वजह से उसकी जान चली गई.

विज्ञापन

बेटे का पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग

वहीं तेलंगाना के महबूबनगर जिला निवासी मोहम्मद के पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर को खत लिखकर जवाब मांगा है और उनसे इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होंने विदेश मंत्री से बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने की अपील भी की है. उन्होंने लेटर में लिखा कि उनका बेटा अमेरिका में मास्टर्स करने गया था और कैलिफोर्निया के सांता कलारा में रहता था, लेकिन दोस्त से उसकी हत्या होने की खबर मिली है. नस्लीय भेदभाव के चलते विवाद हुआ होगा, जिसके बारे में उसने परिवार को बताया भी था.

विज्ञापन

पिता ने नस्लीय भेदभाव का लगाया आरोप

हसनुद्दीन ने बताया कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर सांता क्लारा के ही एक अस्पताल में रखा हुआ है. विदेश मंत्री जयशंकर से अपील है कि वे उनके बेटे की हत्या के मामले में विस्तृत जानकारी हासिल करके उन्हें भी पूरे मामले से अवगत कराए, क्योंकि मोहम्मद किसी पर हमला करने जैसी हरकत नहीं कर सकता, बल्कि उसके साथ तो नस्लीय भेदभाव किया जा रहा था, जिसके चलते इस महीने की शुरुआत में उसका अपने रूममेट से झगड़ा हुआ था और परिवार ने उसे कमरा बदलने के साथ-साथ पुलिस को शिकायत देने को कहा था.

विज्ञापन

पुलिस का रूममेट पर हमला करने का आरोप

मजलिस बचाओ तहरीक (MBT) के प्रवक्ता अमजद उल्ला खान मदद कर रहे हैं. उन्होंने सांता क्लारा पुलिस प्रमुख कोरी मॉर्गन से बात की तो पता चला कि आइजनहावर ड्राइव स्थित जिस घर में मोहम्मद अपने रूममेट के साथ रहता था, वहां से मोहम्मद को चाकू हाथ में लिए देखा गया और उसका रूममेट घायल अवस्था में मिला. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा तो पुलिस ने रोकने के लिए गोली चलाई थी. मोहम्मत को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पीड़ित को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ