'टेक्सस में भारतीय की हत्या के लिए पुतिन जिम्मेदार', ट्रंप की होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा-इसे टाला जा सकता था

Chandra Nagamallaiah Murder Update: अमेरिका में हुई भारतीय मूल के चंद्र नागमल्लैया की हत्या पर DHS ने बाइडेन सरकार के कार्यकाल की निंदा करते हुए कहा कि अगर पुराने आरोपों में उसे रिहा नहीं किया जाता तो यह भयावह घटना नहीं होती.

source-news24

Chandra Nagamallaiah Murder Update: अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने टेक्सस में भारतीय मूल के चंद्र नागमल्लैया की हत्या की निंदा की है. विभाग का कहना है कि इस वारदात को पूरी तरह रोका जा सकता था, अगर आरोपी योरदानिस कोबोस-मार्टिनेज को बाइडेन प्रशासन ने पहले ही रिहा न किया होता.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी कोबोस-मार्टिनेज पहले से ही गंभीर मामलों में कई बार पकड़ा जा चुका था, लेकिन क्यूबा ने उसे वापस लेने से इनकार कर दिया था. इसके चलते अमेरिकी प्रशासन ने उसे ‘ऑर्डर ऑफ सुपरविजन’ के तहत छोड़ा दिया था. इसी बीच उसने डैलस के एक मोटल में चंद्र नागमल्लैया पर हमला किया और उनकी पत्नी और बेटे के सामने ही बेरहमी से हत्या कर दी.

विज्ञापन

DHS ने क्या कहा?

डीएचएस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि टेक्सास में एक मोटल मैनेजर नागमल्लिया को उसकी पत्नी और बच्चे के सामने ही मार दिया. आरोपी ने बेरहमी से उसका सिर काट दिया है और अब उसे अमेरिका में नहीं रहना चाहिए. विभाग ने उस शख्स को राक्षस कहा. दरअसल, डिपार्टमेंट का कहना है कि क्यूबा पहले ही कोबोस-मार्टिनेज को स्वीकार करने से पीछे हट चुका है, जिस वजह से बाइडेन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया. अगर उस समय ऐसा न किया जाता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती.

विज्ञापन

अवैध प्रवासियों पर कोई नरमी नहीं- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने इस हत्या से पहले भी कई रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को रखना सुरक्षित नहीं है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रंप ने कहा था कि एक प्रवासी हमारे देश में आकर किसी को ऐसी क्रूरता के साथ नहीं मार सकता है. उसे यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है. ट्रंप ने बाइडेन के शासनकाल के बारे में बात करते हुए कहा कि इस शख्स को क्यूबा ने छोड़ दिया क्योंकि ये बदमाश है और बाइडेन प्रशासन ने भी उसे रिहा कर दिया.

हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि आरोपी को हिरास्त में लिया जा चुका है और उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के तहत केस चलाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि मेरे शासनकाल में किसी भी अवैध प्रवासी के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी. इस घटना के बाद अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी और अवैध प्रवासियों पर निगरानी को लेकर बहस और तेज हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ