15 सेकंड में 22 मंजिला बिल्डिंग राख, जानें क्यों बम से उड़ाया गया Hertz Tower?

Building Demolished by Bomb: अमेरिका के एक शहर में बेहद खूबसूरत बिल्डिंग को बम से उड़ाकर राख का ढेर बना दिया गया। इसका घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके जेहन में भी सवाल उठेगा कि आखिरी ऐसा क्यों किया गया?

America Louisiana Hertz Tower Demolished

America Louisiana Hertz Tower Demolished

22 Storey Hertz Tower Demolished By Bomb: नदी किनारे खड़ी खूबसूरत 22 मंजिला बिल्डिंग 15 सेकंड में राख का ढेर बन गई। बिल्डिंग को बम से उड़ाया गया, लेकिन अपने शहर की एक खूबसूरत चीज को इस तरह जमींदोज होते देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए। बिल्डिंग के ध्वस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जी हां, अमेरिका केा लूइसियाना स्टेट के लेक चार्ल्स शहर में कैलकैसियू नदी के किनारे खड़ा Hertz टॉवर आज एक मलबा बन गया। 40 साल से यह बिल्डिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी और शहर की आइकॉनिक बिल्डिंग थी, लेकिन पिछले 4 साल से यह बिल्डिंग ‘भूतिया’ जगह से कम नहीं थी, क्योंकि इसे बंद कर दिया गया था। इसके अंदर एंट्री भी बैन थी, इंसान तो दूर परिंदा तक इस बिल्डिंग में नजर नहीं आता था। वहीं आज इस बिल्डिंग का नाम ही मिटा गया है।

विज्ञापन

ध्वस्त और हादसा होने के डर से की गई बंद

HT की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में आए भीषण चक्रवाती तूफान लॉरा और डेल्टा ने इस बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसे लोग कैपिटल वन टॉवर भी कहते है, लेकिन तूफान ने इस बिल्डिंग में दाग लगा दिया। दरअसल, तूफान की वजह से लेक चार्ल्स में रहने वाले 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। यह इलाका नदी के किनारे बसा है।

विज्ञापन

इस शहर में करीब 80 हजार लोग रहते हैं और यह ह्यूस्टन शहर से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है, लेकिन शहरी प्रशासन को इस बिल्डिंग के अचानक ढहने और बड़ा हादसा होने का डर था। इसलिए इस बिल्डिंग को बंद करने का फैसला लिया गया, लेकिन बिल्डिंग के मालिक ने शहरी प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई। मामला कानूनी पचड़े में फंसा और बिल्डिंग के मालिक ने कोर्ट का रुख किया।

विज्ञापन

बिल्डिंग को लेकर कई साल कोर्ट में केस चला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए बिल्डिंग के मालिक और लॉस एंजिल्स में मशहूर रियल एस्टेट फर्म हर्ट्ज इन्वेस्टमेंट ग्रुप ने 167 मिलियन डॉलर की मांग की, क्योंकि इस बिल्डिंग के रखरखाव पर मालिक का इतना पैसा खर्च हुआ था। कई साल चली कानूनी लड़ाई के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। बिल्डिंग के मालिक को मुआवजा दिया गया और शहरी प्रशासन ने बिल्डिंग को बम से उड़ाकर जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ