BRICS में शामिल होने के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, रूस और चीन से मांगी मदद
2024 BRICS Summit: अगले साल रूस में होने वाली ब्रिक्स सम्मेलन में 6 नए देश शामिल होंगे। इसके बाद ब्रिक्स में कुल देशों की संख्या 11 हो जाएगी।
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

2024 BRICS Summit (वरुण सिन्हा): क्षेत्रीय व वैश्विक संगठनों के महत्व को समझते हुए पाकिस्तान भी ब्रिक्स का सदस्य बनना चाहता है। रूसी न्यूज एजेंसी तासा की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में पाकिस्तान के नवनियुक्त राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने कहा है कि उनके देश ने 2024 में ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है।
ब्रिक्स का गठन 2010 में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर किया था। इन पांचों देशों के पहले अक्षर को मिलाकर ब्रिक्स नाम दिया गया था। इन पांच देशों की वैश्विक जनसंख्या में भागीदारी 41 प्रतिशत, वैश्विक विकास में 24 प्रतिशत व वैश्विक व्यापार में 16 प्रतिशत भागीदारी है। अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका हुए ब्रिक्स सम्मेलन में संगठन में छह और देशों को शामिल करने का निर्णय लिया गया था।
बता दें कि, अगले साल से ब्रिक्स में देशों की संख्या बढ़ जाएगी। अगले अर्जेंटीना, मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश ब्रिक्स का हिस्सा होंगे। इनकी सदस्यता एक जनवरी, 2024 से प्रभावी हो जाएगी। इस तरह अगले साल की शुरुआत से ब्रिक्स में कुल 11 सदस्य हो जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Israel से बचने को अस्पताल-मरीजों को ढाल बनाया, IDF ने दुनिया को असली चेहरा दिखाया, Video Viral
अगले साल यानी 2024 में ब्रिक्स सम्मेलन रूस में होगी। ब्रिक्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने आवेदन किया है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने विश्वास जताया कि 2024 में रूस की अध्यक्षता में वह इसका सदस्य बन सकता है, वह पहले ही इसके लिए आवेदन कर चुका है। बताया जा रहा है कि BRICS में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने रूस और चीन से मदद मांगी है। अब, देखना होगा कि पाकिस्तान ब्रिक्स का हिस्सा बनता है या नहीं और अगर ब्रिक्स में पाकिस्तान को शामिल किया जाएगा तो भारत का क्या रिएक्शन होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: