Lioness Attack On A Man: कुत्ते-बिल्ली तो बहुत लोग पालते हैं, लेकिन कुछ लोग गलतफहमी का शिकार होकर शेर जैसे खतरनाक जानवर को पालतू बना लेते हैं। आखिर दुनिया का सबसे बड़ा सच है कि कोई भी जीव अपना मूल स्वभाव नहीं छोड़ सकता। हाल ही में ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शेरनी को एक आदमी पर हमलावर होते साफ देखा जा सकता है। बाद में क्या हुआ, यह जानने के लिए इस न्यूज आर्टिकल को अंत तक पढ़ें…
‘X’ पर शेयर वीडियो को देख चुके हैं 2 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग
दरअसल, रौंगटे खड़े कर देने वाले यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @TheBrutalNature नामक हैंडलर पर शेयर किया गया है। महज 14 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 74 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है और तरह-तरह के कमेंट्स किए जाने का सिलसिला जारी है। कोई कह रहा है कि ‘शेरनी तो शख्स के साथ खेल रही थी’ तो कोई कह रहा है कि यह शख्स शायद डर गया था और शेरनी इस डर को समझ गई। इसी कारण वह पकड़ा गया’।
यह भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता शहर, जहां दिन हो या रात-कभी 12 नहीं बजते; 11 के पीछे पागल हैं लोग
<
>
यह भी पढ़ें: एक शख्स, जो औरतों के डर से 55 साल तक घर में रहा कैद; मर्दों से भी रहता है दूर
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी अचानक एक शख्स पर झपट पड़ती है। अपने नुकीले दांतों से उसे काटने की कोशिश करती है और एक महिला बीच-बचाव की कोशिश कर रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद शेरनी महिला की पालतू थी, इसलिए वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी। वह शेरनी के खतरनाक पंजों से उस शख्स को बचाने की जुगत में लगी ही थी कि इसी बीच एक और आदमी वहां आ जाता है। इसके बाद दोनों ने मिलकर उस शख्स को शेरनी के चंगुल से बचाया। सौभाग्य से यह शख्स गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हो सकता था कि अगर वहां यह महिला मौजूद नहीं होती तो शेरनी अपना काम कर ही डालती।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
47 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
62 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
63 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
63 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
92 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
94 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
95 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
97 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
98 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
106 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines