Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल ने क्या तलाक के बाद धनश्री वर्मा को मारा ताना? एलिमनी की तरफ था इशारा!

युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को तलाक देते ही ताना मारा है, ऐसे कयास सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे हैं। क्रिकेटर की टी-शर्ट पर कुछ ऐसा लिखा था, जिसका कनेक्शन उनके डाइवोर्स से जुड़ रहा है।

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा आज कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं। दोनों ने तलाक लेकर अपनी 5 साल की शादी तोड़ दी। वहीं, अभी तक इन दोनों ने तलाक पर कोई भी बयान नहीं दिया है और ना ही ये रिवील किया कि ये रिश्ता क्यों टूटा? पैपराजी ने जब युजवेंद्र चहल से एलिमनी को लेकर सवाल किया तब भी वो चुप-चाप वहां से निकलकर अपनी कार में बैठ गए। हालांकि, बिना कुछ बोले ही उन्होंने धनश्री वर्मा को ताना मार दिया है।

दरअसल, युजवेंद्र चहल ने अपने मुंह से तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उनके कपड़े काफी कुछ कह गए। कोर्ट से बाहर निकलते हुए युजवेंद्र चहल के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने क्रिकेटर की टी-शर्ट को नोटिस कर लिया। इस टी-शर्ट पर एक खास टेक्स्ट लिखा था, जिसे अब धनश्री वर्मा को तलाक के बदले मिली एलिमनी से जोड़ा जा रहा है। चहल की टी-शर्ट पर लिखा था, ‘अपने खुद के शुगर डैडी बनें।’ अब उन्होंने इत्तेफाक से आज के दिन ये टी-शर्ट पहनी थी, या उनका मकसद ताना मारने का था? वो तो बस वही जानते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ